मधेपुरा जिले के बिहारीगंज थाना क्षेत्र में एक नवजात बच्ची की मौत के बाद एक महिला ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मंगलवार को मृतका के भाई के द्वारा प्राप्त आवेदन पर मामला दर्ज किया है। मृतका की पहचान बिहारीगंज शास्त्री चौक निवासी धर्मेंद्र कुमार साह की पत्नी राधा कुमारी के रूप में हुई है। उसका शव सोमवार सुबह घर में फंदे से लटका मिला था। इस संबंध में अररिया जिले के फारबिसगंज थाना क्षेत्र के सैफगंज वार्ड नंबर-7 निवासी मृतका का भाई भोलू कुमार ने थाना में आवेदन देकर बताया कि राधा हाल में ही एक बेटी को जन्म दी थी। कुछ दिन पुर्व नवजात बच्ची की तबीयत बिगड़ने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां लगभग एक सप्ताह पहले उसकी मृत्यु हो गई थी। इस घटना के बाद से राधा लगातार परेशान चल रही थी। भोलू कुमार ने अपने आवेदन में स्पष्ट किया है कि इस घटना के लिए उसके जीजा या ससुराल पक्ष के किसी भी सदस्य को जिम्मेदार नहीं माना जाए। परिवार के सदस्यों ने बताया कि राधा नवजात की मौत का सदमा बर्दाश्त नहीं कर सकी थी। सोमवार सुबह काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुलने पर परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई। दरवाजा खोलने पर राधा का शव फंदे से लटका मिला। सूचना मिलने पर बिहारीगंज पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, मधेपुरा भेज दिया। थाना प्रभारी लवकुश कुमार ने बताया कि मृतका के भाई के आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मामले की विस्तृत जांच के बाद आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। मधेपुरा जिले के बिहारीगंज थाना क्षेत्र में एक नवजात बच्ची की मौत के बाद एक महिला ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मंगलवार को मृतका के भाई के द्वारा प्राप्त आवेदन पर मामला दर्ज किया है। मृतका की पहचान बिहारीगंज शास्त्री चौक निवासी धर्मेंद्र कुमार साह की पत्नी राधा कुमारी के रूप में हुई है। उसका शव सोमवार सुबह घर में फंदे से लटका मिला था। इस संबंध में अररिया जिले के फारबिसगंज थाना क्षेत्र के सैफगंज वार्ड नंबर-7 निवासी मृतका का भाई भोलू कुमार ने थाना में आवेदन देकर बताया कि राधा हाल में ही एक बेटी को जन्म दी थी। कुछ दिन पुर्व नवजात बच्ची की तबीयत बिगड़ने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां लगभग एक सप्ताह पहले उसकी मृत्यु हो गई थी। इस घटना के बाद से राधा लगातार परेशान चल रही थी। भोलू कुमार ने अपने आवेदन में स्पष्ट किया है कि इस घटना के लिए उसके जीजा या ससुराल पक्ष के किसी भी सदस्य को जिम्मेदार नहीं माना जाए। परिवार के सदस्यों ने बताया कि राधा नवजात की मौत का सदमा बर्दाश्त नहीं कर सकी थी। सोमवार सुबह काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुलने पर परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई। दरवाजा खोलने पर राधा का शव फंदे से लटका मिला। सूचना मिलने पर बिहारीगंज पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, मधेपुरा भेज दिया। थाना प्रभारी लवकुश कुमार ने बताया कि मृतका के भाई के आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मामले की विस्तृत जांच के बाद आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

