27 वीं मंजिल से कूदकर Phd छात्र ने सुसाइड किया:जोधपुर का युवक गाजियाबाद में बुआ के यहां रहकर कर रहा था पढ़ाई

27 वीं मंजिल से कूदकर Phd छात्र ने सुसाइड किया:जोधपुर का युवक गाजियाबाद में बुआ के यहां रहकर कर रहा था पढ़ाई

गाजियाबाद के विजयनगर थाना क्षेत्र में मंगलवार आधी रात पीएचडी के छात्र ने 27 वीं मंजिल से कूदकर सुसाइड कर लिया। जैसे ही युवक सोसायटी में तेज आवाज के साथ आकर गिरा तो गार्ड और अन्य लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। युवक के मुंह और सिर से खून निकल रहा था। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। युवक की मौत के कारणों का पता नहीं चल सका। पुलिस युवक के रिश्तेदारों से घटना की जानकारी करने में जुटी रही। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 27 वीं मंजिल से लगाई छलांग विजयनगर थाना क्षेत्र के सिद्धार्थ विहार स्थित प्रतीक ग्रैंड सोसाइटी में परमेंद्र अपनी पत्नी संध्या के साथ रह रहे हैं। इन्हीं के यहां राजस्थान के जोधपुर के रसाला रोड पावटा निवासी वैभव (24) पुत्र अमित रहकर पीएचडी कर रहा था। वैभव अपनी बुआ संध्या के यहां रह रहा था, बीच बीच में वह अपने घर जोधपुर भी जाता था। मंगलवार रात वैभव ने 27वीं मंजिल से कूदकर सुसाइड कर लिया। मोबाइल की जांच कर रही पुलिस सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू की। युवक ने सुसाइड क्यों किया इसको लेकर पुलिस जांच कर रही है। पुलिस अब युवक के मोबाइल फोन की भी जांच कर रही है। एसएचओ विजयनगर का कहना है कि रिश्तेदारों से भी घटना की जानकारी ली जा रही है। मोबाइल फोन की जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *