बिजली चोरी की जांच करने पहुंची टीम पर हमला:हरदोई में जेई घायल, सिपाही की वर्दी फाड़ी; पिता-पुत्र समेत 3 पर FIR

बिजली चोरी की जांच करने पहुंची टीम पर हमला:हरदोई में जेई घायल, सिपाही की वर्दी फाड़ी; पिता-पुत्र समेत 3 पर FIR

हरदोई में बिजली चोरी की जांच करने पहुंची विद्युत प्रवर्तन दल और विजिलेंस टीम पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। बघौली थाना क्षेत्र के गोंडाराव गांव स्थित मोनू मैरिज लॉन में जांच के दौरान हुई मारपीट में अवर अभियंता सरफराज अहमद गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, प्रवर्तन दल के सिपाही राजीव की वर्दी फाड़कर उनके साथ मारपीट की गई। पुलिस ने पिता-पुत्र समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना मंगलवार सुबह करीब 11 बजे की है। विद्युत प्रवर्तन दल के अवर अभियंता सरफराज अहमद को गोंडाराव स्थित मोनू मैरिज लॉन में बिजली चोरी की सूचना मिली थी। इसके बाद वह वितरण खंड के अवर अभियंता अखिलेश, संविदा लाइनमैन रोशन लाल और विजिलेंस प्रभारी मनोज कुमार के साथ पुलिस बल लेकर मौके पर पहुंचे। मीटर से पहले केबल काटकर हो रही थी बिजली चोरी टीम ने मैरिज लॉन के स्वामी रामलखन उर्फ मोनू की मौजूदगी में परिसर की छत पर जांच की। जांच के दौरान टीम को मीटर से पहले केबल काटकर सीधे बिजली चोरी किए जाने की जानकारी मिली। टीम ने कथित बिजली चोरी का वीडियो भी बनाया और उपभोक्ता को दिखाया। आरोप है कि जांच पूरी करने के बाद टीम जैसे ही परिसर से बाहर निकलने लगी, रामलखन उर्फ मोनू, उसके बेटे शिवम और एक अज्ञात व्यक्ति ने अचानक टीम पर हमला कर दिया। आरोपियों ने टीम के सदस्यों से मोबाइल छीनने और उन्हें बंधक बनाने का भी प्रयास किया। जेई के पैर में चोट, मुख्य आरक्षी की वर्दी फाड़ी हमले के दौरान अवर अभियंता सरफराज अहमद के दाहिने पैर में गंभीर चोट आई। वहीं मुख्य आरक्षी राजीव के साथ मारपीट करते हुए उनकी वर्दी फाड़ दी गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर पीआरवी और बघौली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई। थानाध्यक्ष प्रशांत द्विवेदी के अनुसार, सरकारी कार्य में बाधा डालने, मारपीट समेत अन्य संबंधित धाराओं में मंगलवार शाम करीब चार बजे मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *