डाकघरों से 135 देशों में ट्रैकिंग सुविधा के साथ भेज सकेंगे राखी : यादव

डाकघरों से 135 देशों में ट्रैकिंग सुविधा के साथ भेज सकेंगे राखी : यादव

देश भर में स्पीड पोस्ट से राखी भेजने पर मिलेगी 10 फीसदी विशेष छूट

अहमदाबाद. रक्षाबंधन भाई-बहन के अटूट प्रेम, विश्वास और स्नेह का पर्व है। यदि किसी बहन का भाई विदेश में रहता है, तो अब दूरी स्नेह में बाधा नहीं बनेगी। डाकघरों से 135 देशों में ट्रैकिंग सुविधा के साथ भेज सकेंगे।
भारतीय डाक विभाग इंटरनेशनल ट्रैक्ड पैकेट सर्विस के माध्यम से किफायती दरों पर राखी, एवं उपहार सुरक्षित व ट्रैकिंग सुविधा के साथ भेजने की सुविधा उपलब्ध करा रहा है। उत्तर गुजरात परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने यह जानकारी दी।
उत्तर गुजरात परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि यह सर्विस अंतरराष्ट्रीय ई-कॉमर्स की बढ़ती आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए विकसित की गई एक विशेष सेवा है। यह सेवा व्यवसायिक ग्राहकों के साथ-साथ आम नागरिकों के लिए भी उपलब्ध है।

भेज सकते हैं अधिकतम 5 किलोग्राम तक का पार्सल

उत्तर गुजरात परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि इसके माध्यम से ग्राहक अधिकतम 5 किलोग्राम तक का पार्सल भेज सकते हैं, जो संबंधित गंतव्य देश द्वारा निर्धारित अधिकतम वजन सीमा के अधीन होगा। इस सर्विस की सबसे बड़ी विशेषता एंड-टू-एंड ऑनलाइन ट्रैकिंग है। कम लागत, विश्वसनीय सेवा, व्यापक पहुंच और ट्रैकिंग सुविधा के कारण यह विदेशों में राखी भेजने का सबसे भरोसेमंद माध्यम बनकर उभर रही है।
उत्तर गुजरात परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि भारतीय डाक की यह सर्विस उन लाखों भारतीय परिवारों के लिए भावनात्मक सेतु का कार्य कर रही है, जिनके अपने विदेशों में रहते हैं। इस सुविधा के तहत विभिन्न देशों में पार्सल भेज सकते हैं।
उत्तर गुजरात परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि रक्षा बंधन के अवसर पर डाक विभाग द्वारा ग्राहकों को इनलैंड स्पीड पोस्ट (डॉक्यूमेंट) ‘राखी मेल’ पर डाक शुल्क में 10 फीसदी की विशेष छूट प्रदान की जा रही है।
उत्तर गुजरात परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि छूट का लाभ लेने के लिए लिफाफे पर “राखी मेल” अंकित होना आवश्यक है। यह छूट केवल डाक शुल्क पर लागू होगी और एक ग्राहक द्वारा एक बार में अधिकतम 5 राखी मेल बुक किए जा सकेंगे। यह सुविधा केवल रिटेल काउंटर बुकिंग के लिए उपलब्ध होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *