किताबों से आगे सीखने की पाठशाला बना ‘अक्षर वनÓ, रायचूर के सरकारी शिक्षक ने स्कूल परिसर को बनाया ज्ञान का खुला संसार

किताबों से आगे सीखने की पाठशाला बना ‘अक्षर वनÓ, रायचूर के सरकारी शिक्षक ने स्कूल परिसर को बनाया ज्ञान का खुला संसार

48 शिलापट्ट लगाए
‘अक्षर वनÓ में 48 शिलापट्ट लगाए गए हैं। इन पर विभिन्न धर्मों की शिक्षाओं, संतों और कवियों के विचारों के साथ प्रसिद्ध व्यक्तित्वों के प्रेरक संदेश अंकित किए गए हैं। स्कूल की दीवारों पर संविधान में दिए गए मौलिक अधिकारों और पाठ्यपुस्तकों के महत्वपूर्ण विषयों को भी चित्रित किया गया है। इसका उद्देश्य बच्चों को कक्षा से बाहर भी सीखने का अवसर देना और पढ़ाई को रोचक बनाना है।

अक्षरों के साथ जीवन की सीख
शिलापट्टों पर कन्नड़ वर्णमाला को पशु-पक्षियों, फलों और सब्जियों के चित्रों के साथ प्रदर्शित किया गया है। इससे छोटे बच्चों को अक्षर पहचानने और जल्दी सीखने में मदद मिलती है। कुछ शिलापट्टों पर यातायात संकेत और सड़क सुरक्षा के नियम भी बनाए गए हैं, ताकि बच्चों को छोटी उम्र से ही सुरक्षित यातायात व्यवहार की जानकारी मिल सके।

पढ़ाई की ओर आकर्षण
शिक्षक वीरेश तेरदल के अनुसार, उन्होंने ‘अक्षर वनÓ इसलिए तैयार किया ताकि बच्चे स्कूल में प्रवेश करते ही पढ़ाई की ओर आकर्षित हों। इस पहल में शिक्षकों, स्कूल विकास एवं निगरानी समिति के सदस्यों और अभिभावकों ने भी सहयोग किया।

गरीब परिवारों के बच्चों को स्कूल से जोडऩे की कोशिश
‘अक्षर वनÓ का एक उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के उन बच्चों को भी स्कूल की ओर आकर्षित करना है, जो किसी कारणवश शिक्षा से दूर रहते हैं। शिक्षा विभाग ने भी पाठ्यपुस्तकों से आगे बढ़कर प्रकृति के बीच जीवनोपयोगी बातें सिखाने वाली इस पहल की सराहना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *