सीतामढ़ी में ऑटो ने युवक को कुचला:मौत; काम करके परिवार का सहारा था बिपिन, हादसे के बाद चालक फरार

सीतामढ़ी में ऑटो ने युवक को कुचला:मौत; काम करके परिवार का सहारा था बिपिन, हादसे के बाद चालक फरार

सीतामढ़ी जिले के पुपरी प्रखंड क्षेत्र में मंगलवार को सड़क हादसे में 20 वर्षीय युवक बिपिन कुमार की मौत हो गई। हादसा हरिहरपुर के पास हुआ, जहां सड़क से गुजर रहे बिपिन को तेज रफ्तार टेम्पो ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद टेम्पो चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। मजदूरी कर परिवार का सहारा बन रहा था बिपिन मृतक की पहचान तेम्आ गांव निवासी रंजित राय के पुत्र बिपिन कुमार के रूप में हुई है। बिपिन दो भाइयों में बड़े थे और घर पर रहकर मजदूरी करते थे। वह मजदूरी से होने वाली कमाई से परिवार के भरण-पोषण में सहयोग करते थे। उनके पिता भी बाहर रहकर मजदूरी करते हैं। हादसे के बाद गांव में पसरा मातम घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। बिपिन की मौत की खबर से पूरे गांव में मातम पसरा है। मृतक के चाचा सतन कुमार सहित अन्य परिजन शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। फरार चालक की तलाश में जुटी पुलिस परिजनों ने पुलिस से फरार टेम्पो चालक की पहचान कर उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के आधार पर फरार चालक का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। सीतामढ़ी जिले के पुपरी प्रखंड क्षेत्र में मंगलवार को सड़क हादसे में 20 वर्षीय युवक बिपिन कुमार की मौत हो गई। हादसा हरिहरपुर के पास हुआ, जहां सड़क से गुजर रहे बिपिन को तेज रफ्तार टेम्पो ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद टेम्पो चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। मजदूरी कर परिवार का सहारा बन रहा था बिपिन मृतक की पहचान तेम्आ गांव निवासी रंजित राय के पुत्र बिपिन कुमार के रूप में हुई है। बिपिन दो भाइयों में बड़े थे और घर पर रहकर मजदूरी करते थे। वह मजदूरी से होने वाली कमाई से परिवार के भरण-पोषण में सहयोग करते थे। उनके पिता भी बाहर रहकर मजदूरी करते हैं। हादसे के बाद गांव में पसरा मातम घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। बिपिन की मौत की खबर से पूरे गांव में मातम पसरा है। मृतक के चाचा सतन कुमार सहित अन्य परिजन शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। फरार चालक की तलाश में जुटी पुलिस परिजनों ने पुलिस से फरार टेम्पो चालक की पहचान कर उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के आधार पर फरार चालक का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *