मध्यप्रदेश से बाइक चुराने आती थी गैंग, 3 गिरफ्तार:पहले बाइक चुराते, फिर मकानों में वारदात की देते अंजाम; पहले भी दर्ज हैं केस

मध्यप्रदेश से बाइक चुराने आती थी गैंग, 3 गिरफ्तार:पहले बाइक चुराते, फिर मकानों में वारदात की देते अंजाम; पहले भी दर्ज हैं केस

जोधपुर के ईस्ट जिले की महामंदिर और माता का थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए चोरी के मामले का खुलासा करते हुए तीन शातिर चोरों को पकड़ा है। आरोपियों के खिलाफ अलग अलग थानों में चोरी के मामले दर्ज हैं। माता का थान थाने में भी बाइक चोरी का मामला दर्ज है। पकड़ी गई गैंग मध्यप्रदेश की है। आरोपियों के होटल में होने की सूचना मिलने पर पुलिस ने अलग अलग होटलों में तलाशी अभियान चलाया। इसके बाद उन्हें पकड़ा गया। आरोपी बाइक चुराने के बाद मकानों में वारदात को अंजाम देते थे। होटलों में तलाशी अभियान चलाकर पकड़ा पुलिस के मुताबिक, गैंग बाइक चुराती थी। इसके बाद वारदात को अंजाम देकर फरार हो जाती थी। गैंग के सदस्यों के होटल में रुके होने की सूचना पर पुलिस ने अलग अलग होटलों में तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान गैंग के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। अब पुलिस आरोपियों से चोरी की वारदातों को लेकर पूछताछ कर रही है। माता का थान थाना अधिकारी अनिल यादव ने बताया- पुलिस ने इस मामले में रोमी (28) पुत्र दर्शन सिकलीगर निवासी ब्लॉक कॉलोनी वारिया तहसील गंधवानी जिला धार मध्यप्रदेश, बादल सिंह (30) पुत्र किशोर सिंह निवासी बाकानेर तहसील मनावर जिला धार और विनोद सिंह (26) पुत्र मनोज सिंह निवासी सिख मोहल्ला बाकानेर तहसील मनावर जिला धार मध्यप्रदेश को गिरफ्तार किया। गैंग मकानों के ताले तोड़ने में एक्सपर्ट है। इस गैंग ने 24 अगस्त को माता का थान थाना क्षेत्र से एक बाइक चुराई थी।आमतौर पर सुने मकानों में रेकी के बाद वारदात को अंजाम देते हैं। ये जोधपुर में भी किसी बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे, लेकिन समय रहते पुलिस टीम ने संयुक्त कार्रवाई कर इन्हें पकड़ लिया। गैंग के खिलाफ बाइक चोरी के मामले थाने में दर्ज है। जिसमें अब पूछताछ की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *