अररिया पॉलिटेक्निक में विद्यार्थी सहयोग शिविर:छात्रों ने अधिकारियों के सामने रखी समस्याएं; शिकायतें पोर्टल पर दर्ज होंगी, 30 दिन में निपटारा

अररिया पॉलिटेक्निक में विद्यार्थी सहयोग शिविर:छात्रों ने अधिकारियों के सामने रखी समस्याएं; शिकायतें पोर्टल पर दर्ज होंगी, 30 दिन में निपटारा

राजकीय पॉलिटेक्निक अररिया परिसर में मंगलवार को विद्यार्थी सहयोग शिविर आयोजित किया गया। बिहार सरकार के विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग की ओर से ‘सात निश्चय-3’ के तहत ‘सबका सम्मान, जीवन आसान’ अभियान के अंतर्गत शिविर लगाया गया। इसमें एडीएम, डीएसपी समेत जिला प्रशासन के कई वरीय अधिकारी मौजूद रहे। शिविर के दौरान एडीएम ने संस्थान के छात्र-छात्राओं से सीधे संवाद किया। उन्होंने विद्यार्थियों की समस्याओं, सुझावों और अपेक्षाओं की जानकारी ली। छात्रों ने शिक्षा, संस्थान की सुविधाओं और अन्य आवश्यकताओं से जुड़ी समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं। जिलाधिकारी ने विद्यार्थियों की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी समाधान का आश्वासन दिया। शिविर का मुख्य उद्देश्य छात्रों के लिए पारदर्शी और जवाबदेह शिकायत निवारण व्यवस्था सुनिश्चित करना रहा। ‘विद्यार्थी सहयोग पोर्टल’ की दी गई जानकारी शिविर में विद्यार्थियों को ‘विद्यार्थी सहयोग पोर्टल’ के इस्तेमाल की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने बताया कि छात्र इस पोर्टल के माध्यम से अपनी शिकायत या सुझाव दर्ज करा सकते हैं। इसके बाद वे अपनी शिकायत की स्थिति भी ऑनलाइन देख सकेंगे। विद्यार्थियों को बताया गया कि शिकायतों के निस्तारण की प्रक्रिया अधिकतम 30 दिनों के भीतर पूरी करने का प्रावधान है। इसके अलावा कियोस्क के माध्यम से भी शिकायत दर्ज कराने की सुविधा की जानकारी दी गई। अधिकारियों और छात्रों ने लिया हिस्सा कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता डॉ. परमेंद्र मिश्रा ने किया। नोडल अधिकारी मिथुन कुमार रजक और डॉ. टिंकू अली ने शिविर की व्यवस्थाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्राचार्य डॉ. ठाकुर संजय कुमार ने जिला प्रशासन के अधिकारियों, शिक्षकों, कर्मियों और विद्यार्थियों के प्रति आभार जताया। शिविर में संस्थान के व्याख्याताओं और कर्मियों की सक्रिय सहभागिता रही। छात्र-छात्राओं ने भी उत्साह के साथ कार्यक्रम में हिस्सा लिया। राजकीय पॉलिटेक्निक अररिया परिसर में मंगलवार को विद्यार्थी सहयोग शिविर आयोजित किया गया। बिहार सरकार के विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग की ओर से ‘सात निश्चय-3’ के तहत ‘सबका सम्मान, जीवन आसान’ अभियान के अंतर्गत शिविर लगाया गया। इसमें एडीएम, डीएसपी समेत जिला प्रशासन के कई वरीय अधिकारी मौजूद रहे। शिविर के दौरान एडीएम ने संस्थान के छात्र-छात्राओं से सीधे संवाद किया। उन्होंने विद्यार्थियों की समस्याओं, सुझावों और अपेक्षाओं की जानकारी ली। छात्रों ने शिक्षा, संस्थान की सुविधाओं और अन्य आवश्यकताओं से जुड़ी समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं। जिलाधिकारी ने विद्यार्थियों की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी समाधान का आश्वासन दिया। शिविर का मुख्य उद्देश्य छात्रों के लिए पारदर्शी और जवाबदेह शिकायत निवारण व्यवस्था सुनिश्चित करना रहा। ‘विद्यार्थी सहयोग पोर्टल’ की दी गई जानकारी शिविर में विद्यार्थियों को ‘विद्यार्थी सहयोग पोर्टल’ के इस्तेमाल की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने बताया कि छात्र इस पोर्टल के माध्यम से अपनी शिकायत या सुझाव दर्ज करा सकते हैं। इसके बाद वे अपनी शिकायत की स्थिति भी ऑनलाइन देख सकेंगे। विद्यार्थियों को बताया गया कि शिकायतों के निस्तारण की प्रक्रिया अधिकतम 30 दिनों के भीतर पूरी करने का प्रावधान है। इसके अलावा कियोस्क के माध्यम से भी शिकायत दर्ज कराने की सुविधा की जानकारी दी गई। अधिकारियों और छात्रों ने लिया हिस्सा कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता डॉ. परमेंद्र मिश्रा ने किया। नोडल अधिकारी मिथुन कुमार रजक और डॉ. टिंकू अली ने शिविर की व्यवस्थाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्राचार्य डॉ. ठाकुर संजय कुमार ने जिला प्रशासन के अधिकारियों, शिक्षकों, कर्मियों और विद्यार्थियों के प्रति आभार जताया। शिविर में संस्थान के व्याख्याताओं और कर्मियों की सक्रिय सहभागिता रही। छात्र-छात्राओं ने भी उत्साह के साथ कार्यक्रम में हिस्सा लिया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *