खगड़िया में मंगलवार को विभिन्न सरकारी शैक्षणिक संस्थानों और छात्रावासों में ‘विद्यार्थी सहयोग शिविर’ का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों की शैक्षणिक समस्याओं का समयबद्ध समाधान करना और शिक्षा व्यवस्था में सुधार लाना था। मानसी घरारी स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में जिलाधिकारी विक्रम विरकर ने दीप प्रज्वलित कर शिविर का शुभारंभ किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने विद्यालय की छात्राओं से सीधा संवाद किया। विद्यार्थी सहयोग पोर्टल की डिटेल जानकारी दी उन्होंने छात्राओं से उनकी शैक्षणिक और विद्यालय से जुड़ी समस्याओं की जानकारी ली, साथ ही शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए उनके सुझाव भी मांगे। जिलाधिकारी ने कहा कि विद्यार्थी देश का भविष्य हैं और उनकी समस्याओं का समयबद्ध समाधान जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। शिविर के माध्यम से छात्राओं को अपनी समस्याएं और सुझाव सीधे संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाने का एक मंच मिला। विद्यार्थियों को ‘विद्यार्थी सहयोग पोर्टल’ के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी गई। शिकायतों का निपटारा अधिकतम 30 दिनों में संस्थान या छात्रावास के वास्तविक विद्यार्थी इस पोर्टल पर पंजीकरण कर अपनी शैक्षणिक समस्याएं और शिक्षा व्यवस्था में सुधार से संबंधित सुझाव दर्ज करा सकते हैं। पोर्टल के जरिए कक्षाओं के समय पर संचालन न होने, शिक्षकों की अनुपस्थिति, परीक्षा एवं परीक्षाफल में देरी, अनधिकृत शुल्क वसूली, बिजली व बैठने की व्यवस्था, प्रयोगशाला, पेयजल, शौचालय एवं साफ-सफाई, कोचिंग तथा विधि-व्यवस्था से जुड़ी समस्याओं की शिकायतें दर्ज कराई जा सकती हैं। शिविर में प्राप्त शिकायतों का निर्धारित प्रक्रिया और मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के तहत अधिकतम 30 दिनों के भीतर निस्तारण किया जाना है। मौजूद रहे अन्य पदाधिकारी, कर्मी और स्कूल के शिक्षक जिला शिक्षा पदाधिकारी अमरेन्द्र कुमार गोण्ड को विद्यार्थी सहयोग पोर्टल का जिला स्तरीय नोडल पदाधिकारी नियुक्त किया गया है। प्राप्त शिकायतों एवं सुझावों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर जिला कार्यक्रम पदाधिकारी आकांक्षा, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, मानसी, बीडीओ राजीव कुमार सहित अन्य पदाधिकारी, कर्मी एवं विद्यालय के शिक्षक मौजूद रहे। जिले के अन्य प्रमुख संस्थानों जैसे जननायक कर्पूरी ठाकुर छात्रावास, ओबीसी छात्रावास, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय विष्णुपुर बेलदौर, केडीएस कॉलेज गोगरी, केएमडी कॉलेज परबत्ता, जीएनएम एवं पैरामेडिकल छात्रावास, अल्पसंख्यक बालक छात्रावास तथा डॉ. भीमराव आंबेडकर आवासीय विद्यालय छात्रावास, अलौली में भी ऐसे शिविर आयोजित किए गए। खगड़िया में मंगलवार को विभिन्न सरकारी शैक्षणिक संस्थानों और छात्रावासों में ‘विद्यार्थी सहयोग शिविर’ का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों की शैक्षणिक समस्याओं का समयबद्ध समाधान करना और शिक्षा व्यवस्था में सुधार लाना था। मानसी घरारी स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में जिलाधिकारी विक्रम विरकर ने दीप प्रज्वलित कर शिविर का शुभारंभ किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने विद्यालय की छात्राओं से सीधा संवाद किया। विद्यार्थी सहयोग पोर्टल की डिटेल जानकारी दी उन्होंने छात्राओं से उनकी शैक्षणिक और विद्यालय से जुड़ी समस्याओं की जानकारी ली, साथ ही शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए उनके सुझाव भी मांगे। जिलाधिकारी ने कहा कि विद्यार्थी देश का भविष्य हैं और उनकी समस्याओं का समयबद्ध समाधान जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। शिविर के माध्यम से छात्राओं को अपनी समस्याएं और सुझाव सीधे संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाने का एक मंच मिला। विद्यार्थियों को ‘विद्यार्थी सहयोग पोर्टल’ के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी गई। शिकायतों का निपटारा अधिकतम 30 दिनों में संस्थान या छात्रावास के वास्तविक विद्यार्थी इस पोर्टल पर पंजीकरण कर अपनी शैक्षणिक समस्याएं और शिक्षा व्यवस्था में सुधार से संबंधित सुझाव दर्ज करा सकते हैं। पोर्टल के जरिए कक्षाओं के समय पर संचालन न होने, शिक्षकों की अनुपस्थिति, परीक्षा एवं परीक्षाफल में देरी, अनधिकृत शुल्क वसूली, बिजली व बैठने की व्यवस्था, प्रयोगशाला, पेयजल, शौचालय एवं साफ-सफाई, कोचिंग तथा विधि-व्यवस्था से जुड़ी समस्याओं की शिकायतें दर्ज कराई जा सकती हैं। शिविर में प्राप्त शिकायतों का निर्धारित प्रक्रिया और मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के तहत अधिकतम 30 दिनों के भीतर निस्तारण किया जाना है। मौजूद रहे अन्य पदाधिकारी, कर्मी और स्कूल के शिक्षक जिला शिक्षा पदाधिकारी अमरेन्द्र कुमार गोण्ड को विद्यार्थी सहयोग पोर्टल का जिला स्तरीय नोडल पदाधिकारी नियुक्त किया गया है। प्राप्त शिकायतों एवं सुझावों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर जिला कार्यक्रम पदाधिकारी आकांक्षा, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, मानसी, बीडीओ राजीव कुमार सहित अन्य पदाधिकारी, कर्मी एवं विद्यालय के शिक्षक मौजूद रहे। जिले के अन्य प्रमुख संस्थानों जैसे जननायक कर्पूरी ठाकुर छात्रावास, ओबीसी छात्रावास, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय विष्णुपुर बेलदौर, केडीएस कॉलेज गोगरी, केएमडी कॉलेज परबत्ता, जीएनएम एवं पैरामेडिकल छात्रावास, अल्पसंख्यक बालक छात्रावास तथा डॉ. भीमराव आंबेडकर आवासीय विद्यालय छात्रावास, अलौली में भी ऐसे शिविर आयोजित किए गए।

