बिहार दिनभर, 10 बड़ी खबरें:छात्रों पर वाटर कैनन-लाठी चली, घर में सो रहे पति-पत्नी का मर्डर,पटना से भागलपुर तक उफान पर गंगा

बिहार दिनभर, 10 बड़ी खबरें:छात्रों पर वाटर कैनन-लाठी चली, घर में सो रहे पति-पत्नी का मर्डर,पटना से भागलपुर तक उफान पर गंगा

नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर पटना से है। TRE-4 में PT-मेन, नेगेटिव मार्किंग हटाने और 100% डोमिसाइल की मांग को लेकर पटना के गर्दनीबाग में छात्रों का आंदोलन जारी है। मंगलवार को ऑल बिहार स्टूडेंट यूनियन (ABSU) के छात्र CM हाउस का घेराव करने निकले। छात्र बैरिकेडिंग तोड़ते हुए डाकबंगला पहुंच गए। इस दौरान छात्रों की CRPF जवानों के साथ धक्का-मुक्की हुई। वहीं जक्कनपुर थाना क्षेत्र में बिहार स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के बाहर छात्रों ने रिजल्ट में गड़बड़ी की आशंका को जमकर हंगामा किया। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, बिहार दिनभर में क्या कुछ खास रहा… 1. TRE-4 को लेकर पटना में छात्रों का प्रदर्शन BPSC TRE-4 में PT-मेन, नेगेटिव मार्किंग हटाने और 100% डोमिसाइल की मांग को लेकर पटना के गर्दनीबाग में छात्रों का आंदोलन जारी है। मंगलवार को ऑल बिहार स्टूडेंट यूनियन (ABSU) के छात्र CM हाउस का घेराव करने निकले। छात्रों को रोकने के लिए जेपी गोलंबर पर पुलिस के साथ-साथ CRPF जवानों को भी तैनात किया गया, लेकिन छात्र बैरिकेडिंग तोड़ते हुए डाकबंगला पहुंच गए। इस दौरान छात्रों की CRPF जवानों के साथ धक्का-मुक्की हुई। पूरी खबर पढ़ें 2. पटना में नर्सिंग स्टूडेंट्स पर लाठीचार्ज, दौड़कर पीटा पटना के जक्कनपुर थाना क्षेत्र में बिहार स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के बाहर छात्रों का प्रदर्शन मंगलवार को भी जारी है। रिजल्ट में गड़बड़ी की आशंका को लेकर बड़ी संख्या में छात्र विश्वविद्यालय के बाहर जुटे और जमकर हंगामा किया। प्रदर्शन के दौरान छात्रों और पुलिसकर्मियों के बीच झड़प भी हुई, जिसमें कुछ छात्र और तीन पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। पूरी खबर पढ़ें 3. माता पिता ने 4.5 लाख में बेटे को बेचा मोतिहारी में एक बच्चे को जन्म के दूसरे ही दिन उसके माता-पिता ने बेच दिया। सौदे में दंपती, आआशा कार्यकर्ता, सौदा कराने वाली बिचौलिया और बच्चे को खरीदने वाली महिला शामिल है। पूरी डील 4.5 लाख में हुई। नगर थाना की पुलिस ने पूरे मामले का खुलासा करते हुए सोमवार को नवजात बच्चे को सकुशल रेस्क्यू कर लिया है। पूरी खबर पढ़ें 4. विद्यार्थी सहयोग शिविर का CM ने किया उद्घाटन वैशाली के चकसिकंदर स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज में आयोजित विद्यार्थी संवाद कार्यक्रम में छात्रों ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के सामने कॉलेज की बुनियादी सुविधाओं को लेकर शिकायतें दर्ज कराई। छात्रों ने इंटरनेट कनेक्टिविटी, बिजली आपूर्ति, हॉस्टल, मेडिकल सुविधा और जिम में उपकरणों की कमी जैसी कई समस्याओं का उल्लेख किया। पूरी खबर पढ़ें 5. सीतामढ़ी में बूढ़ी गंडक से मां-बेटे का शव बरामद मुजफ्फरपुर में बूढ़ी गंडक नदी से बरामद सीतामढ़ी निवासी मां-बेटे का शव मंगलवार को उनके पैतृक गांव पहुंचा। मृतकों की पहचान रीगा थाना क्षेत्र के अंहारी गांव निवासी स्वर्गीय अजय कुमार की पत्नी पिंकी देवी (38) और उनके बेटे आदर्श रौशन(17) के रूप में हुई है। आदर्श नीट (NEET) की तैयारी कर रहा था। पूरी खबर पढ़ें 6. समस्तीपुर में घर में सो रहे पति-पत्नी की हत्या समस्तीपुर में सोमवार देर रात घर में सो रहे पति-पत्नी की हत्या कर दी। चाकू से वार किया गया है। मंगलवार सुबह काफी देर तक दोनों के घर से बाहर नहीं निकले। इसके बाद आसपास के लोगों ने झोपड़ी में झांककर देखा तो शव जमीन पर पड़ा था। इसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतकों की पहचान भरपुरा निवासी बंगाली दास (75) और उनकी पत्नी धानो देवी (70) के रूप में हुई है। पूरी खबर पढ़ें 7. वैभव सूर्यवंशी ने 4 बॉल में लिए 2 विकेट दलीप ट्रॉफी 2026 के क्वार्टर फाइनल में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने 4 बॉल में 2 विकेट ले लिए। ईस्ट जोन की ओर से खेल रहे वैभव ने नॉर्थ ईस्ट जोन की दूसरी पारी में एक ही ओवर में 2 विकेट हासिल किए। उन्होंने अपने दूसरे ओवर की दूसरी गेंद पर किशन लिंगदोह और पांचवीं गेंद पर इमलीवाती लेमटूर को आउट किया। वैभव ने कुल 3 ओवर गेंदबाजी की और 11 रन देकर 2 विकेट लिए।पूरी खबर पढ़ें 8. उफान पर गंगा, फरक्का बराज के सभी गेट खुले बिहार में मानसून कमजोर है। इस बीच मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 25 जिलों में बारिश की संभावना जताई है। हालांकि, कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। ज्यादातर जिलों में मौसम सामान्य रहेगा। इधर, बिहार में गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। पटना से लेकर बेगूसराय और भागलपुर तक गंगा का जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है। वहीं, गंडक समेत कई नदियां उफान पर हैं। पूरी खबर पढ़ें 9. तेजप्रताप ने पवन सिंह को लफुआ बताया पटना में सोमवार को भोजपुरी स्टार और सियासत के दिग्गजों का जमावड़ा लगा। पावर स्टार पवन सिंह, जुबली स्टार निरुहुआ, एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे, काजल राघवानी समेत सीएम सम्राट चौधरी, लालू यादव, तेज प्रताप यादव ज्ञान भवन पहुंचे। मौका था रियालिटी शो ‘भोजपुरी बवाल’ के ग्रैंड फिनाले का। इस दौरान तेज प्रताप यादव ने पवन सिंह को लफुआ कहा। उन्होंने कहा, अभी शराब का टेस्ट होगा तो वह पकड़ा जाएंगे। पूरी खबर पढ़ें 10. बिहार में कल बारिश होने की संभावना नहीं बिहार के किसी भी जिले में कल यानी बुधवार को बारिश होने की संभावना नहीं है। इस कारण लोगों को उमस भरी गर्मी परेशान कर सकती है। अगले कुछ दिनों तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा। नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर पटना से है। TRE-4 में PT-मेन, नेगेटिव मार्किंग हटाने और 100% डोमिसाइल की मांग को लेकर पटना के गर्दनीबाग में छात्रों का आंदोलन जारी है। मंगलवार को ऑल बिहार स्टूडेंट यूनियन (ABSU) के छात्र CM हाउस का घेराव करने निकले। छात्र बैरिकेडिंग तोड़ते हुए डाकबंगला पहुंच गए। इस दौरान छात्रों की CRPF जवानों के साथ धक्का-मुक्की हुई। वहीं जक्कनपुर थाना क्षेत्र में बिहार स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के बाहर छात्रों ने रिजल्ट में गड़बड़ी की आशंका को जमकर हंगामा किया। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, बिहार दिनभर में क्या कुछ खास रहा… 1. TRE-4 को लेकर पटना में छात्रों का प्रदर्शन BPSC TRE-4 में PT-मेन, नेगेटिव मार्किंग हटाने और 100% डोमिसाइल की मांग को लेकर पटना के गर्दनीबाग में छात्रों का आंदोलन जारी है। मंगलवार को ऑल बिहार स्टूडेंट यूनियन (ABSU) के छात्र CM हाउस का घेराव करने निकले। छात्रों को रोकने के लिए जेपी गोलंबर पर पुलिस के साथ-साथ CRPF जवानों को भी तैनात किया गया, लेकिन छात्र बैरिकेडिंग तोड़ते हुए डाकबंगला पहुंच गए। इस दौरान छात्रों की CRPF जवानों के साथ धक्का-मुक्की हुई। पूरी खबर पढ़ें 2. पटना में नर्सिंग स्टूडेंट्स पर लाठीचार्ज, दौड़कर पीटा पटना के जक्कनपुर थाना क्षेत्र में बिहार स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के बाहर छात्रों का प्रदर्शन मंगलवार को भी जारी है। रिजल्ट में गड़बड़ी की आशंका को लेकर बड़ी संख्या में छात्र विश्वविद्यालय के बाहर जुटे और जमकर हंगामा किया। प्रदर्शन के दौरान छात्रों और पुलिसकर्मियों के बीच झड़प भी हुई, जिसमें कुछ छात्र और तीन पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। पूरी खबर पढ़ें 3. माता पिता ने 4.5 लाख में बेटे को बेचा मोतिहारी में एक बच्चे को जन्म के दूसरे ही दिन उसके माता-पिता ने बेच दिया। सौदे में दंपती, आआशा कार्यकर्ता, सौदा कराने वाली बिचौलिया और बच्चे को खरीदने वाली महिला शामिल है। पूरी डील 4.5 लाख में हुई। नगर थाना की पुलिस ने पूरे मामले का खुलासा करते हुए सोमवार को नवजात बच्चे को सकुशल रेस्क्यू कर लिया है। पूरी खबर पढ़ें 4. विद्यार्थी सहयोग शिविर का CM ने किया उद्घाटन वैशाली के चकसिकंदर स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज में आयोजित विद्यार्थी संवाद कार्यक्रम में छात्रों ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के सामने कॉलेज की बुनियादी सुविधाओं को लेकर शिकायतें दर्ज कराई। छात्रों ने इंटरनेट कनेक्टिविटी, बिजली आपूर्ति, हॉस्टल, मेडिकल सुविधा और जिम में उपकरणों की कमी जैसी कई समस्याओं का उल्लेख किया। पूरी खबर पढ़ें 5. सीतामढ़ी में बूढ़ी गंडक से मां-बेटे का शव बरामद मुजफ्फरपुर में बूढ़ी गंडक नदी से बरामद सीतामढ़ी निवासी मां-बेटे का शव मंगलवार को उनके पैतृक गांव पहुंचा। मृतकों की पहचान रीगा थाना क्षेत्र के अंहारी गांव निवासी स्वर्गीय अजय कुमार की पत्नी पिंकी देवी (38) और उनके बेटे आदर्श रौशन(17) के रूप में हुई है। आदर्श नीट (NEET) की तैयारी कर रहा था। पूरी खबर पढ़ें 6. समस्तीपुर में घर में सो रहे पति-पत्नी की हत्या समस्तीपुर में सोमवार देर रात घर में सो रहे पति-पत्नी की हत्या कर दी। चाकू से वार किया गया है। मंगलवार सुबह काफी देर तक दोनों के घर से बाहर नहीं निकले। इसके बाद आसपास के लोगों ने झोपड़ी में झांककर देखा तो शव जमीन पर पड़ा था। इसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतकों की पहचान भरपुरा निवासी बंगाली दास (75) और उनकी पत्नी धानो देवी (70) के रूप में हुई है। पूरी खबर पढ़ें 7. वैभव सूर्यवंशी ने 4 बॉल में लिए 2 विकेट दलीप ट्रॉफी 2026 के क्वार्टर फाइनल में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने 4 बॉल में 2 विकेट ले लिए। ईस्ट जोन की ओर से खेल रहे वैभव ने नॉर्थ ईस्ट जोन की दूसरी पारी में एक ही ओवर में 2 विकेट हासिल किए। उन्होंने अपने दूसरे ओवर की दूसरी गेंद पर किशन लिंगदोह और पांचवीं गेंद पर इमलीवाती लेमटूर को आउट किया। वैभव ने कुल 3 ओवर गेंदबाजी की और 11 रन देकर 2 विकेट लिए।पूरी खबर पढ़ें 8. उफान पर गंगा, फरक्का बराज के सभी गेट खुले बिहार में मानसून कमजोर है। इस बीच मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 25 जिलों में बारिश की संभावना जताई है। हालांकि, कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। ज्यादातर जिलों में मौसम सामान्य रहेगा। इधर, बिहार में गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। पटना से लेकर बेगूसराय और भागलपुर तक गंगा का जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है। वहीं, गंडक समेत कई नदियां उफान पर हैं। पूरी खबर पढ़ें 9. तेजप्रताप ने पवन सिंह को लफुआ बताया पटना में सोमवार को भोजपुरी स्टार और सियासत के दिग्गजों का जमावड़ा लगा। पावर स्टार पवन सिंह, जुबली स्टार निरुहुआ, एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे, काजल राघवानी समेत सीएम सम्राट चौधरी, लालू यादव, तेज प्रताप यादव ज्ञान भवन पहुंचे। मौका था रियालिटी शो ‘भोजपुरी बवाल’ के ग्रैंड फिनाले का। इस दौरान तेज प्रताप यादव ने पवन सिंह को लफुआ कहा। उन्होंने कहा, अभी शराब का टेस्ट होगा तो वह पकड़ा जाएंगे। पूरी खबर पढ़ें 10. बिहार में कल बारिश होने की संभावना नहीं बिहार के किसी भी जिले में कल यानी बुधवार को बारिश होने की संभावना नहीं है। इस कारण लोगों को उमस भरी गर्मी परेशान कर सकती है। अगले कुछ दिनों तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *