कैमूर पुलिस ने आपराधिक कृत्यों से अवैध संपत्ति अर्जित करने वाले असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस मुख्यालय, बिहार, पटना के सख्त निर्देशों के बाद मोहनियां थाना क्षेत्र के तीन चिन्हित अपराधियों की संपत्ति की गहन जांच की जा रही है। इन अपराधियों में मोहनियां थाना क्षेत्र के इस्लामगंज निवासी सद्दाम गद्दी (पिता मनीर गद्दी), कल्लू मियां उर्फ शकली अंसारी (पिता इलियास अंसारी) और वार्ड नंबर 11 निवासी सलामुद्दीन इदरीसी (पिता निजामुद्दीन इदरीसी) शामिल हैं। संपत्तियों का विस्तृत विवरण जुटा रही पुलिस पुलिस ने इन्हें आपराधिक गतिविधियों से संपत्ति अर्जित करने वाले के रूप में चिह्नित किया है। पुलिस प्रशासन ने जिला परिवहन कार्यालय (DTO) कैमूर से इन तीनों के नाम पर पंजीकृत वाहनों की पूरी जानकारी मांगी है। इसके अतिरिक्त, रजिस्ट्री कार्यालय, बैंकों और अन्य संबंधित विभागों से इनके नाम दर्ज प्लॉट, मकान, फ्लैट और अन्य अचल संपत्तियों का विस्तृत विवरण जुटाया जा रहा है। इलाके के अन्य अपराधियों में मचा हड़कंप अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि वास्तविक आय के स्रोतों और आयकर रिटर्न से अधिक पाई जाने वाली सभी संपत्तियों की गहन पड़ताल की जाएगी। जांच पूरी होने के बाद, अवैध रूप से अर्जित पाई गई चल-अचल संपत्तियों को नियमानुसार जब्त (सीज) करने की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की इस सख्त कार्रवाई से क्षेत्र के अन्य अपराधियों में भी हड़कंप मचा हुआ है। कैमूर पुलिस ने आपराधिक कृत्यों से अवैध संपत्ति अर्जित करने वाले असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस मुख्यालय, बिहार, पटना के सख्त निर्देशों के बाद मोहनियां थाना क्षेत्र के तीन चिन्हित अपराधियों की संपत्ति की गहन जांच की जा रही है। इन अपराधियों में मोहनियां थाना क्षेत्र के इस्लामगंज निवासी सद्दाम गद्दी (पिता मनीर गद्दी), कल्लू मियां उर्फ शकली अंसारी (पिता इलियास अंसारी) और वार्ड नंबर 11 निवासी सलामुद्दीन इदरीसी (पिता निजामुद्दीन इदरीसी) शामिल हैं। संपत्तियों का विस्तृत विवरण जुटा रही पुलिस पुलिस ने इन्हें आपराधिक गतिविधियों से संपत्ति अर्जित करने वाले के रूप में चिह्नित किया है। पुलिस प्रशासन ने जिला परिवहन कार्यालय (DTO) कैमूर से इन तीनों के नाम पर पंजीकृत वाहनों की पूरी जानकारी मांगी है। इसके अतिरिक्त, रजिस्ट्री कार्यालय, बैंकों और अन्य संबंधित विभागों से इनके नाम दर्ज प्लॉट, मकान, फ्लैट और अन्य अचल संपत्तियों का विस्तृत विवरण जुटाया जा रहा है। इलाके के अन्य अपराधियों में मचा हड़कंप अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि वास्तविक आय के स्रोतों और आयकर रिटर्न से अधिक पाई जाने वाली सभी संपत्तियों की गहन पड़ताल की जाएगी। जांच पूरी होने के बाद, अवैध रूप से अर्जित पाई गई चल-अचल संपत्तियों को नियमानुसार जब्त (सीज) करने की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की इस सख्त कार्रवाई से क्षेत्र के अन्य अपराधियों में भी हड़कंप मचा हुआ है।

