हांसी में मांगों पर सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन जारी:कूड़ा उठान का विरोध, हिसार में 25 वर्कर; बाद में छोड़ा

हांसी में मांगों पर सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन जारी:कूड़ा उठान का विरोध, हिसार में 25 वर्कर; बाद में छोड़ा

हांसी में नगर परिषद प्रशासन और सफाई कर्मचारियों के बीच सफाई व्यवस्था को लेकर चल रहा विवाद दूसरे दिन भी जारी रहा। सोमवार को सफाई कर्मचारियों ने ठेकेदार के माध्यम से कूड़ा उठाने और सफाई करवाने का लगातार दूसरे दिन विरोध किया। इस दौरान 25 सफाई कर्मचारियों को हिरासत में लिया गया। सोमवार को कर्मचारी पहले विधायक विनोद भयाना के आवास पर अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन देने पहुंचे। इसके बाद वे विश्वकर्मा चौक के पास चल रहे सफाई अभियान को रुकवाने के लिए मौके पर पहुंच गए। इससे पहले रविवार को भी सफाई कर्मचारियों के विरोध के बावजूद नगर परिषद ने पुलिस की निगरानी में शहर से कूड़ा उठवाया था। प्रशासन ने ठेकेदार के कर्मचारियों की मदद से सफाई व्यवस्था बहाल करने का प्रयास किया था। विधायक भयाना के आवास पर पहुंचे सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान बलजीत सिंह की अध्यक्षता में नगर परिषद सफाई कर्मचारी, फायर ब्रिगेड और सर्व कर्मचारी संघ से जुड़े कर्मचारी विधायक विनोद भयाना के आवास पर पहुंचे। कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर विधायक को एक ज्ञापन सौंपा। विधायक विनोद भयाना ने कर्मचारियों को आश्वासन दिया कि उनका ज्ञापन मुख्यमंत्री तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि वे कर्मचारियों के प्रतिनिधि के तौर पर उनकी आवाज मुख्यमंत्री तक पहुंचाएंगे और उनकी मांगों की पैरवी करेंगे। कर्मचारियों ने कूड़ा उठान को रूकवाया ज्ञापन देने के बाद, कर्मचारियों को विश्वकर्मा चौक के पास आईसीआईसीआई बैंक के नजदीक ठेकेदार के माध्यम से चल रहे सफाई अभियान और कूड़ा उठाने की सूचना मिली। सफाई कर्मचारी तुरंत मौके पर पहुंचे और काम रुकवाने का प्रयास करते हुए ठेकेदार से कराई जा रही सफाई का विरोध किया। सूचना पाकर अधिकारी भी मौके पर पहुंचे स्थिति बिगड़ती देख थाना शहर हांसी के प्रभारी निरीक्षक सुखजीत सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने विरोध कर रहे महिला और पुरुष सफाई कर्मचारियों को हिरासत में लेकर बस में बैठाकर थाना शहर हांसी भेज दिया। इस मौके पर एडीसी, नगर परिषद के अधिकारी-कर्मचारी और पुलिस टीम मौजूद रही।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *