सीतामढ़ी में CSP संचालक से 56 हजार की लूट:भाग रहे 3 बदमाशों को ग्रामीणों ने पकड़ा, हथियार बरामद

सीतामढ़ी में CSP संचालक से 56 हजार की लूट:भाग रहे 3 बदमाशों को ग्रामीणों ने पकड़ा, हथियार बरामद

सीतामढ़ी के रीगा थाना क्षेत्र में एक सीएसपी संचालक से 56 हजार रुपए लूटकर भाग रहे तीन बदमाशों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। ग्रामीणों ने आरोपियों को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने उनके पास से दो लोडेड देसी कट्टे, दो गोलियां, लूटे गए 56 हजार रुपए और वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है। सीएसपी संचालक धीरेंद्र कुमार उर्फ मुन्ना अपनी मोटरसाइकिल से सीएसपी केंद्र जा रहे थे। रीगा-परसौनी पथ पर बदमाशों ने उन्हें घेर लिया और हथियार के बल पर रुपए लूट लिए। घटना को अंजाम देने के बाद तीनों बदमाश मोटरसाइकिल से फरार होने लगे। ग्रामीणों ने बदमाशों को पीछाकर पकड़ा लूट की वारदात के बाद सीएसपी संचालक के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण सक्रिय हो गए। ग्रामीणों ने बदमाशों का पीछा किया और कुछ दूरी पर उन्हें घेरकर पकड़ लिया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सहियारा थाना क्षेत्र के पोखरभिंडा गांव निवासी कन्हाई सिंह, परिहार थाना क्षेत्र निवासी रोशन कुमार और सीतामढ़ी नगर थाना क्षेत्र निवासी गौतम कुमार उर्फ गोलू राय के रूप में हुई है। FIR दर्ज कर आगे की होगी कार्रवाई पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है। रीगा थाना अध्यक्ष अभिषेक कुमार त्रिपाठी ने बताया कि इस मामले में प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इस लूट की वारदात में कोई अन्य व्यक्ति भी शामिल था या नहीं। सीतामढ़ी के रीगा थाना क्षेत्र में एक सीएसपी संचालक से 56 हजार रुपए लूटकर भाग रहे तीन बदमाशों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। ग्रामीणों ने आरोपियों को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने उनके पास से दो लोडेड देसी कट्टे, दो गोलियां, लूटे गए 56 हजार रुपए और वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है। सीएसपी संचालक धीरेंद्र कुमार उर्फ मुन्ना अपनी मोटरसाइकिल से सीएसपी केंद्र जा रहे थे। रीगा-परसौनी पथ पर बदमाशों ने उन्हें घेर लिया और हथियार के बल पर रुपए लूट लिए। घटना को अंजाम देने के बाद तीनों बदमाश मोटरसाइकिल से फरार होने लगे। ग्रामीणों ने बदमाशों को पीछाकर पकड़ा लूट की वारदात के बाद सीएसपी संचालक के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण सक्रिय हो गए। ग्रामीणों ने बदमाशों का पीछा किया और कुछ दूरी पर उन्हें घेरकर पकड़ लिया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सहियारा थाना क्षेत्र के पोखरभिंडा गांव निवासी कन्हाई सिंह, परिहार थाना क्षेत्र निवासी रोशन कुमार और सीतामढ़ी नगर थाना क्षेत्र निवासी गौतम कुमार उर्फ गोलू राय के रूप में हुई है। FIR दर्ज कर आगे की होगी कार्रवाई पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है। रीगा थाना अध्यक्ष अभिषेक कुमार त्रिपाठी ने बताया कि इस मामले में प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इस लूट की वारदात में कोई अन्य व्यक्ति भी शामिल था या नहीं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *