समस्तीपुर में सोमवार देर रात घर में सो रहे पति-पत्नी की हत्या कर दी। चाकू से वार किया गया है। मंगलवार सुबह काफी देर तक दोनों के घर से बाहर नहीं निकले। इसके बाद आसपास के लोगों ने झोपड़ी में झांककर देखा तो शव जमीन पर पड़ा था। इसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतकों की पहचान भरपुरा निवासी बंगाली दास (75) और उनकी पत्नी धानो देवी (70) के रूप में हुई है। दोनों सड़क किनारे झोपड़ी बनाकर अकेले रहते थे। उनके परिवार के अधिकांश सदस्य प्रदेश में रहते हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, पति-पत्नी लंबे समय से इसी झोपड़ी में रहकर किसी तरह अपना जीवन-यापन कर रहे थे। घटना विभूतिपुर थाना क्षेत्र की है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के लिए डीएसपी संजय सिन्हा भी पहुंचे। पुलिस के अनुसार, दोनों की हत्या तेज धारदार हथियार से वार कर की गई है। शरीर के कई हिस्सों पर जख्म के निशान मिले हैं। गर्दन पर भी धारदार हथियार से वार किए जाने की बात सामने आई है। विधायक ने निष्पक्ष जांच की मांग की विभूतिपुर के माकपा विधायक अजय कुमार भी मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों से घटना की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि बुजुर्ग दंपति की निर्मम तरीके से हत्या की गई है। दोनों अकेले झोपड़ी में रहते थे। उन्होंने प्रशासन से मामले की गंभीरता से जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। विधायक ने घटनास्थल पर मौजूद एसपी से निष्पक्ष जांच करते हुए आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का आग्रह किया। डीएसपी ने कहा- जल्द होगी गिरफ्तारी डीएसपी संजय सिन्हा ने बताया कि तेज धारदार हथियार से हत्या की गई है। दोनों अकेले घर में रहते थे। पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। जल्द ही हत्याकांड में शामिल बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। समस्तीपुर में सोमवार देर रात घर में सो रहे पति-पत्नी की हत्या कर दी। चाकू से वार किया गया है। मंगलवार सुबह काफी देर तक दोनों के घर से बाहर नहीं निकले। इसके बाद आसपास के लोगों ने झोपड़ी में झांककर देखा तो शव जमीन पर पड़ा था। इसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतकों की पहचान भरपुरा निवासी बंगाली दास (75) और उनकी पत्नी धानो देवी (70) के रूप में हुई है। दोनों सड़क किनारे झोपड़ी बनाकर अकेले रहते थे। उनके परिवार के अधिकांश सदस्य प्रदेश में रहते हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, पति-पत्नी लंबे समय से इसी झोपड़ी में रहकर किसी तरह अपना जीवन-यापन कर रहे थे। घटना विभूतिपुर थाना क्षेत्र की है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के लिए डीएसपी संजय सिन्हा भी पहुंचे। पुलिस के अनुसार, दोनों की हत्या तेज धारदार हथियार से वार कर की गई है। शरीर के कई हिस्सों पर जख्म के निशान मिले हैं। गर्दन पर भी धारदार हथियार से वार किए जाने की बात सामने आई है। विधायक ने निष्पक्ष जांच की मांग की विभूतिपुर के माकपा विधायक अजय कुमार भी मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों से घटना की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि बुजुर्ग दंपति की निर्मम तरीके से हत्या की गई है। दोनों अकेले झोपड़ी में रहते थे। उन्होंने प्रशासन से मामले की गंभीरता से जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। विधायक ने घटनास्थल पर मौजूद एसपी से निष्पक्ष जांच करते हुए आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का आग्रह किया। डीएसपी ने कहा- जल्द होगी गिरफ्तारी डीएसपी संजय सिन्हा ने बताया कि तेज धारदार हथियार से हत्या की गई है। दोनों अकेले घर में रहते थे। पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। जल्द ही हत्याकांड में शामिल बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

