हादसे के बाद ऑटो में ही फंसा रहा चालक:गोड्‌डा में अज्ञात वाहन ने ऑटो को मारी टक्कर, घंटे भर बाद चालक निकाला गया

हादसे के बाद ऑटो में ही फंसा रहा चालक:गोड्‌डा में अज्ञात वाहन ने ऑटो को मारी टक्कर, घंटे भर बाद चालक निकाला गया

गोड्डा जिले के ललमटिया थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-133 पर बाबूपुर के पास बीती रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने एक ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए और उसका चालक करीब एक घंटे तक वाहन के अंदर ही फंसा रहा। हादसे के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तत्काल इसकी सूचना ललमटिया पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही ललमटिया थाना प्रभारी रोशन कुमार सिंह और हनवारा थाना प्रभारी विकास कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने क्षतिग्रस्त ऑटो में फंसे चालक को बाहर निकालने का प्रयास शुरू किया। दुर्घटना में चालक को गंभीर चोटें आई थी। वह काफी देर तक वाहन में फंसा रहा। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित बाहर निकाला जा सका। थाना प्रभारी खुद एंबुलेंस से लेकर पहुंचे अस्पताल घायल चालक की पहचान लोहंडिया बाजार निवासी राजेश साह के 22 वर्षीय पुत्र अमित कुमार के रूप में हुई है। ऑटो से बाहर निकालने के बाद थाना प्रभारी रोशन कुमार सिंह खुद एंबुलेंस के साथ उसे बोआरीजोर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने अमित का प्राथमिक उपचार किया। हालत गंभीर होने के कारण उसे बेहतर इलाज के लिए गोड्डा रेफर कर दिया गया। इसके बाद उसे गोड्डा सदर अस्पताल लाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। हादसे के वक्त अमित ऑटो में अकेला था। बताया गया कि वह प्रतिदिन ललमटिया, बोआरीजोर और महागामा इलाके में ऑटो चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। रोज की तरह वह बीती रात भी बोआरीजोर से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान बाबूपुर के पास अज्ञात वाहन ने उसके ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। अज्ञात वाहन की तलाश कर रही पुलिस हादसे के बाद टक्कर मारने वाला अज्ञात वाहन मौके से फरार हो गया। ललमटिया थाना प्रभारी रोशन कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस अब उस वाहन और उसके चालक की पहचान करने में जुटी है। इसके लिए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि हादसे के समय वहां से कौन-कौन से वाहन गुजरे थे। दुर्घटना की सूचना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने भी राहत और बचाव कार्य में पुलिस का सहयोग किया। गंभीर रूप से घायल अमित के परिजनों को घटना की जानकारी दी गई है। फिलहाल पुलिस दुर्घटना के कारणों और टक्कर मारकर फरार हुए वाहन की पहचान करने में जुटी है। वहीं, सदर अस्पताल में घायल अमित का इलाज चल रहा है। गोड्डा जिले के ललमटिया थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-133 पर बाबूपुर के पास बीती रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने एक ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए और उसका चालक करीब एक घंटे तक वाहन के अंदर ही फंसा रहा। हादसे के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तत्काल इसकी सूचना ललमटिया पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही ललमटिया थाना प्रभारी रोशन कुमार सिंह और हनवारा थाना प्रभारी विकास कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने क्षतिग्रस्त ऑटो में फंसे चालक को बाहर निकालने का प्रयास शुरू किया। दुर्घटना में चालक को गंभीर चोटें आई थी। वह काफी देर तक वाहन में फंसा रहा। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित बाहर निकाला जा सका। थाना प्रभारी खुद एंबुलेंस से लेकर पहुंचे अस्पताल घायल चालक की पहचान लोहंडिया बाजार निवासी राजेश साह के 22 वर्षीय पुत्र अमित कुमार के रूप में हुई है। ऑटो से बाहर निकालने के बाद थाना प्रभारी रोशन कुमार सिंह खुद एंबुलेंस के साथ उसे बोआरीजोर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने अमित का प्राथमिक उपचार किया। हालत गंभीर होने के कारण उसे बेहतर इलाज के लिए गोड्डा रेफर कर दिया गया। इसके बाद उसे गोड्डा सदर अस्पताल लाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। हादसे के वक्त अमित ऑटो में अकेला था। बताया गया कि वह प्रतिदिन ललमटिया, बोआरीजोर और महागामा इलाके में ऑटो चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। रोज की तरह वह बीती रात भी बोआरीजोर से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान बाबूपुर के पास अज्ञात वाहन ने उसके ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। अज्ञात वाहन की तलाश कर रही पुलिस हादसे के बाद टक्कर मारने वाला अज्ञात वाहन मौके से फरार हो गया। ललमटिया थाना प्रभारी रोशन कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस अब उस वाहन और उसके चालक की पहचान करने में जुटी है। इसके लिए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि हादसे के समय वहां से कौन-कौन से वाहन गुजरे थे। दुर्घटना की सूचना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने भी राहत और बचाव कार्य में पुलिस का सहयोग किया। गंभीर रूप से घायल अमित के परिजनों को घटना की जानकारी दी गई है। फिलहाल पुलिस दुर्घटना के कारणों और टक्कर मारकर फरार हुए वाहन की पहचान करने में जुटी है। वहीं, सदर अस्पताल में घायल अमित का इलाज चल रहा है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *