छजलैट में तेंदुआ दिखने से दहशत:किसान के घर लगे CCTV में दिखा तेंदुआ,कांठ में भी तेंदुए का खौफ

छजलैट में तेंदुआ दिखने से दहशत:किसान के घर लगे CCTV में दिखा तेंदुआ,कांठ में भी तेंदुए का खौफ

मुरादाबाद में तेंदुओं की दहशत बरकरार है। उत्तराखंड की सीमा से सटे जिले के ठाकुरद्वारा और डिलारी एरिया के बाद अब कांठ और छजलैट में भी तेंदुए नजर आने से ग्रामीण खौफजदा हैं। छजलैट के गांव फत्तेहपुर विश्नोई में एक किसान के घर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में तेंदुआ नजर आया है। जिसकी वजह से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।
मुरादाबाद में पिछले 20 दिनों में तेंदुओं के हमलों में 2 महिलाओं की मौत हो चुकी है। 20 से अधिक किसान तेंदुओं के हमलों में घायल हुए हैं। तेंदुओं का सबसे अधिक आतंक ठाकुरद्वारा और उससे सटे डिलारी क्षेत्र के करीब 50 गांवों में है। लेकिन अब धीरे-धीरे ये दायरा बढ़ता जा रहा है। जिले के कांठ और छजलैट थाना क्षेत्र के गांवों में भी तेंदुए देखे गए हैं। जिसके बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। वन विभाग की टीमें तेंदुओं को पकड़ने के लिए 20 से अधिक पिंजड़े लगा चुकी हैं। इन पिंजड़ों में अभी तक एक शावक समेत 9 तेंदुए इन पिंजड़ों में फंस चुके हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *