काजरी के महिला बाथरूम में निकला कोबरा:सफाई करने पहुंचे कर्मचारी ने देखा, स्नेक कैचर ने जंगल में छोड़ा

काजरी के महिला बाथरूम में निकला कोबरा:सफाई करने पहुंचे कर्मचारी ने देखा, स्नेक कैचर ने जंगल में छोड़ा

जैसलमेर स्थित केंद्रीय शुष्क क्षेत्र अनुसंधान संस्थान (काजरी) परिसर में महिला शौचालय के अंदर कोबरा सांप मिलने से हड़कंप मच गया। सफाईकर्मी शौचालय की सफाई करने पहुंचा था। इसी दौरान उसकी नजर अंदर घात लगाकर बैठे बेहद जहरीले कोबरा पर पड़ी। कर्मचारी ने बिना घबराए तुरंत इसकी जानकारी संस्थान के अधिकारियों को दी। स्नेक कैचर ने सुरक्षित किया रेस्क्यू अधिकारियों ने बिना समय गंवाए स्थानीय स्नेक कैचर साहिल खान को मौके पर बुलाया। साहिल खान ने सतर्कता और सूझबूझ से कोबरा का सुरक्षित रेस्क्यू किया। इसके बाद उसे आबादी क्षेत्र से दूर प्राकृतिक जंगल में छोड़ दिया गया। सांपों को नहीं मारने की अपील रेस्क्यू के दौरान साहिल खान ने लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि सांप पर्यावरण के संतुलन और पारिस्थितिकी तंत्र के लिए बेहद जरूरी हैं। ऐसे में सांप दिखाई देने पर उन्हें मारने के बजाय सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू करवाना चाहिए।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *