सीकर में आज हल्की बारिश की संभावना:अब तक 4 प्रतिशत कम बरसात, उमस बढ़ी; जानिए आगे कैसा रहेगा मौसम

सीकर में आज हल्की बारिश की संभावना:अब तक 4 प्रतिशत कम बरसात, उमस बढ़ी; जानिए आगे कैसा रहेगा मौसम

सीकर में मौसम विभाग ने हल्की बारिश की संभावना जताई है। रात से तापमान बढ़ने और बारिश नहीं होने से उमस बनी हुई है। सुबह छितराए बादल छाए रहे। सीकर जिले के फतेहपुर में स्थित कृषि अनुसंधान केंद्र के मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज सुबह का न्यूनतम तापमान 25.7 डिग्री दर्ज किया गया है। इससे पहले सोमवार को न्यूनतम तापमान 24.9 डिग्री और अधिकतम तापमान 37.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। पिछले 24 घंटे में सीकर में दिन-रात के तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिली है। जयपुर मौसम केंद्र के डायरेक्टर राधेश्याम शर्मा के अनुसार, सीकर में आज हल्की बारिश होने का अनुमान है। आमजन अभी उमस और गर्मी से प्रभावित हैं। इस बार सीकर समेत शेखावाटी इलाके में अभी तक औसत बारिश ही हुई है। राजस्थान में मानसून की छितराई बारिश हो रही है। मानसूनी एयर सिस्टम का प्रेशर बार-बार बदलने की वजह से अभी तक अच्छी बारिश देखने को नहीं मिली है। हालांकि फिर भी प्रदेश में मानसून के अंत तक औसत बारिश का कोटा पूरा होने की संभावना है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *