Colombo Test Match Time for 3rd Day: भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन का खेल निर्धारित समय से 15 मिनट पहले शुरू हुआ। बारिश के कारण दूसरे दिन हुए ओवरों के नुकसान की भरपाई के लिए यह फैसला लिया गया।
IND vs SL 2nd Test Day 3 Update: भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला कोलंबो में खेला जा रहा है, जहां तीसरे दिन के खेल का समय बदल गया है। तीसरे दिन का खेल निर्धारित समय अनुसार सुबह 10:00 बजे शुरू होना था, लेकिन यह मैच 15 मिनट पहले यानी 9:45 पर ही मुकाबला शुरू हो गया। दूसरे दिन का जब खेल खत्म हुआ था, तो श्रीलंका की टीम 8 रन पर दो विकेट गंवा चुकी थी। तीसरे दिन कामिल मिशारा और पसिंदु सूर्यबंडारा ने बल्लेबाजी शुरू की। प्रसिद्ध कृष्ण ने दिन का पहला ओवर डाला। इसके बाद से कई क्रिकेट फैंस हैरान थे कि आखिर 15 मिनट पहले मैच क्यों शुरू हुआ।
दूसरे दिन कई ओवर्स का हुआ नुकसान
दूसरे दिन के खेल में बारिश की वजह से कई ओवर का नुकसान हुआ था, जिसके बाद से मैच रेफरी और अंपायर्स ने मिलकर कुछ ओवर की भरपाई के लिए 15 मिनट पहले गेम शुरू करने का फैसला किया। इसके अलावा मैच शाम 6:00 बजे तक, अगर दिन ठीक रहता है और बारिश नहीं होती है, तो तीसरे दिन का खेल भारतीय समय अनुसार शाम 6:00 बजे तक हो सकता है।
इस मुकाबले में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। यशस्वी जायसवाल 45 और केएल राहुल 18 रन बनाकर 66 के कुल स्कोर पर पवेलियन लौट गए थे। लेकिन इसके बाद से देवदत्त पडिक्कल के शतक और कप्तान शुभमन गिल के अर्धशतक के बाद भारतीय टीम ने अपनी स्थिति को बेहतर कर लिया। बाद में ऋषभ पंत के 63, रवींद्र जडेजा के 43 और फिर ध्रुव जुरेल के शानदार शतक के बदौलत भारतीय टीम ने अपनी स्थिति मजबूत कर ली। देवदत्त पडिक्कल ने जहां लगातार दूसरा शतक जड़ा, तो वहीं ध्रुव जुरेल ने शानदार फॉर्म जारी रखी। इसके अलावा पंत ने भी एक और बेहतरीन अर्धशतक की पारी खेली।
असिता फर्नांडो ने चटकाए चार विकेट
श्रीलंका की ओर से असिता फर्नांडो ने चार विकेट चटकाए, तो वहीं प्रभात जयसूर्या और केशरा नुवांथा को दो-दो विकेट मिले। लाहिरू कुमारा को एक सफलता मिली। श्रीलंका को पहली पारी में पहला झटका प्रसिद्ध कृष्ण ने दिया, जब उन्होंने लाहिरू उदारा को एक रन के स्कोर पर पवेलियन की राह दिखा दी। उसके बाद से पारी के तीसरे ओवर में मानव सुथार ने प्रभात जयसूर्या को आउट कर दिया।
Sports – Patrika | CMS

