प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए पटना गई मुजफ्फरपुर की रहने वाली एक युवती ने हथियार के बल पर दुष्कर्म और अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। युवती का आरोप है कि आरोपी ने उसके साथ दो बार जबरन दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपी और उसके साथियों ने उसके भाई के साथ मारपीट की। गर्दन पर चाकू रखकर जान से मारने की धमकी दी। इस दौरान सोने की चेन और रुपए छीनने का भी आरोप है। मामले में युवती ने महिला थाने में किशन कुमार समेत छह नामजद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। सामान लेने पटना गई तो कमरे में बंद कर किया दुष्कर्म युवती के अनुसार, वह अक्टूबर 2023 से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई के बाद पटना के राजीव नगर इलाके में किराए के मकान में रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही थी। आरोप है कि 18 फरवरी 2026 को किशन कुमार अपने साथियों के साथ वहां पहुंचा और हथियार के बल पर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान उसकी फोटो और वीडियो भी बनाए गए। युवती का आरोप है कि बाद में आरोपी ने इन फोटो-वीडियो का इस्तेमाल उसे बदनाम करने और धमकाने के लिए किया। उसने शादी से इनकार किया तो आरोपी और उसके साथियों ने दबाव बनाना शुरू कर दिया। वहां से वह कमरा खाली करने की सोची तो उसके सारे सामान जबरदस्ती अपने पास रख लिए, इसके बाद वह किसी तरह अपने घर पहुंच गई। 10 मई को सामान लेने पहुंची तो दोबारा वारदात का आरोप युवती के मुताबिक, 10 मई को वह अपने भाई के साथ सामान लेने पटना पहुंची थी। आरोप है कि भाई को सामान लेने के लिए भेजकर किरण कुमार ने युवती को कमरे में बंद कर दिया और हथियार के बल पर उसके साथ दोबारा दुष्कर्म किया। इस दौरान भी फोटो और वीडियो बनाए जाने का आरोप है। चेन और रुपए छीनने का भी आरोप पीड़िता ने आरोप लगाया है कि 2 जून 2026 को आरोपी दो चार पहिया वाहन से अपराधियों के साथ उसके घर पहुंचा। परिजन से मारपीट की और शादी का दबाव बनाया। मारपीट और धमकी के दौरान उसकी सोने की चेन और रुपये भी छीन लिए गए। इसके अलावा उसके मोबाइल नंबर से जुड़े डिजिटल पेमेंट का जबरन इस्तेमाल किए जाने का भी आरोप है। रिश्तेदारों को भेज रहे आपत्तिजनक फोटो-वीडियो युवती का कहना है कि उसने पुलिस से शिकायत करने की बात कही, इसके बावजूद आरोपी और उसके साथी धमकाते रहे। आरोप है कि अब उसके रिश्तेदारों और शुभचिंतकों को आपत्तिजनक फोटो-वीडियो भेजे जा रहे हैं। फोन कर धमकी देने और उसे बदनाम करने की कोशिश का भी आरोप लगाया गया है। महिला थाने में छह के खिलाफ केस अहियापुर थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती ने महिला थाने में किशन कुमार समेत छह लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले में लगाए गए आरोपों की जांच कर रही है। युवती द्वारा लगाए गए दुष्कर्म, धमकी, मारपीट, रुपये-चेन छीनने और आपत्तिजनक फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी समेत सभी आरोपों की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए पटना गई मुजफ्फरपुर की रहने वाली एक युवती ने हथियार के बल पर दुष्कर्म और अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। युवती का आरोप है कि आरोपी ने उसके साथ दो बार जबरन दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपी और उसके साथियों ने उसके भाई के साथ मारपीट की। गर्दन पर चाकू रखकर जान से मारने की धमकी दी। इस दौरान सोने की चेन और रुपए छीनने का भी आरोप है। मामले में युवती ने महिला थाने में किशन कुमार समेत छह नामजद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। सामान लेने पटना गई तो कमरे में बंद कर किया दुष्कर्म युवती के अनुसार, वह अक्टूबर 2023 से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई के बाद पटना के राजीव नगर इलाके में किराए के मकान में रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही थी। आरोप है कि 18 फरवरी 2026 को किशन कुमार अपने साथियों के साथ वहां पहुंचा और हथियार के बल पर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान उसकी फोटो और वीडियो भी बनाए गए। युवती का आरोप है कि बाद में आरोपी ने इन फोटो-वीडियो का इस्तेमाल उसे बदनाम करने और धमकाने के लिए किया। उसने शादी से इनकार किया तो आरोपी और उसके साथियों ने दबाव बनाना शुरू कर दिया। वहां से वह कमरा खाली करने की सोची तो उसके सारे सामान जबरदस्ती अपने पास रख लिए, इसके बाद वह किसी तरह अपने घर पहुंच गई। 10 मई को सामान लेने पहुंची तो दोबारा वारदात का आरोप युवती के मुताबिक, 10 मई को वह अपने भाई के साथ सामान लेने पटना पहुंची थी। आरोप है कि भाई को सामान लेने के लिए भेजकर किरण कुमार ने युवती को कमरे में बंद कर दिया और हथियार के बल पर उसके साथ दोबारा दुष्कर्म किया। इस दौरान भी फोटो और वीडियो बनाए जाने का आरोप है। चेन और रुपए छीनने का भी आरोप पीड़िता ने आरोप लगाया है कि 2 जून 2026 को आरोपी दो चार पहिया वाहन से अपराधियों के साथ उसके घर पहुंचा। परिजन से मारपीट की और शादी का दबाव बनाया। मारपीट और धमकी के दौरान उसकी सोने की चेन और रुपये भी छीन लिए गए। इसके अलावा उसके मोबाइल नंबर से जुड़े डिजिटल पेमेंट का जबरन इस्तेमाल किए जाने का भी आरोप है। रिश्तेदारों को भेज रहे आपत्तिजनक फोटो-वीडियो युवती का कहना है कि उसने पुलिस से शिकायत करने की बात कही, इसके बावजूद आरोपी और उसके साथी धमकाते रहे। आरोप है कि अब उसके रिश्तेदारों और शुभचिंतकों को आपत्तिजनक फोटो-वीडियो भेजे जा रहे हैं। फोन कर धमकी देने और उसे बदनाम करने की कोशिश का भी आरोप लगाया गया है। महिला थाने में छह के खिलाफ केस अहियापुर थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती ने महिला थाने में किशन कुमार समेत छह लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले में लगाए गए आरोपों की जांच कर रही है। युवती द्वारा लगाए गए दुष्कर्म, धमकी, मारपीट, रुपये-चेन छीनने और आपत्तिजनक फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी समेत सभी आरोपों की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

