भारत-नेपाल सीमा पर अफगान नागरिक गिरफ्तार:पाकिस्तानी नंबरों से संपर्क, स्क्रीनशॉट से संदिग्ध गतिविधियों का चला पता, भारतीय ID मिली

भारत-नेपाल सीमा पर अफगान नागरिक गिरफ्तार:पाकिस्तानी नंबरों से संपर्क, स्क्रीनशॉट से संदिग्ध गतिविधियों का चला पता, भारतीय ID मिली

किशनगंज से 1 km दूरी पर पश्चिम बंगाल के पानीटंकी इमिग्रेशन चेक पोस्ट पर SSB ने एक अफगान नागरिक को संदिग्ध परिस्थितियों में गिरफ्तार किया है। यह नागरिक नेपाल जाने के लिए निकास परमिट लेने पहुंचा था। प्रारंभिक पूछताछ और उसके मोबाइल फोन की जांच में कई पाकिस्तानी मोबाइल नंबरों से संपर्क और विदेश यात्राओं का खुलासा हुआ है। हाल ही में, यह अफगान नागरिक पानीटंकी के रनिगंज चेकपोस्ट पर पहुंचा और नेपाल के लिए निकास परमिट मांगा। उसने अधिकारियों को बताया कि वह नेपाल के रास्ते बैंकॉक जाना चाहता है। पूछताछ के दौरान उसके व्यवहार और बातचीत के तरीके पर अधिकारियों को संदेह हुआ, जिसके बाद उसके मोबाइल फोन की गहन जांच की गई। मोबाइल में मिला स्क्रीनशॉट और पाकिस्तानी नंबर SSB ने बताया कि मोबाइल की जांच में फेसबुक पर हुई एक बातचीत का स्क्रीनशॉट मिला। इसमें एक व्यक्ति ने उसे तत्काल बैंकॉक जाने की सलाह दी थी। इसके अतिरिक्त, मोबाइल में +92 से शुरू होने वाले कई पाकिस्तानी मोबाइल नंबर भी पाए गए। पूछताछ में अफगान नागरिक ने इन नंबरों को अपने व्यापारिक साझेदारों का बताया और किसी अन्य संबंध से इनकार किया। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि संबंधित अफगान नागरिक साल 2017 में वैध वीजा पर भारत आया था। वो हावड़ा और कोलकाता के आसपास रहा। उसका भारतीय वीजा साल 2022 में समाप्त हो गया था, जिसके बाद एफआरआरओ कोलकाता की ओर से उसके पक्ष में एनओसी जारी की गई थी। जांच में यह भी सामने आया कि भारत में लंबे समय तक रहने के दौरान उसने भारतीय पासपोर्ट, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड और मतदाता पहचान पत्र सहित कई भारतीय पहचान दस्तावेज हासिल कर लिए थे। पूछताछ के दौरान यह भी जानकारी मिली कि भारत में रहने के दौरान उसने अफगानिस्तान, रूस और बांग्लादेश की कई यात्राएं की थी। युवक को जांच के लिए दार्जिलिंग पुलिस को सौंपा अधिकारियों ने उसके यात्रा इतिहास, दस्तावेजों और संपर्कों की विस्तृत जांच को आवश्यक माना। संदिग्ध गतिविधियों और सामने आए तथ्यों के आधार पर अफगान नागरिक को हिरासत में लेकर आगे की जांच के लिए दार्जिलिंग जिले के खोरीबाड़ी थाना पुलिस को सौंप दिया गया है। पुलिस अब उसकी पहचान, भारतीय दस्तावेजों की वैधता, विदेश यात्राओं और संपर्कों की विस्तृत जांच कर रही है। मामले में नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। किशनगंज से 1 km दूरी पर पश्चिम बंगाल के पानीटंकी इमिग्रेशन चेक पोस्ट पर SSB ने एक अफगान नागरिक को संदिग्ध परिस्थितियों में गिरफ्तार किया है। यह नागरिक नेपाल जाने के लिए निकास परमिट लेने पहुंचा था। प्रारंभिक पूछताछ और उसके मोबाइल फोन की जांच में कई पाकिस्तानी मोबाइल नंबरों से संपर्क और विदेश यात्राओं का खुलासा हुआ है। हाल ही में, यह अफगान नागरिक पानीटंकी के रनिगंज चेकपोस्ट पर पहुंचा और नेपाल के लिए निकास परमिट मांगा। उसने अधिकारियों को बताया कि वह नेपाल के रास्ते बैंकॉक जाना चाहता है। पूछताछ के दौरान उसके व्यवहार और बातचीत के तरीके पर अधिकारियों को संदेह हुआ, जिसके बाद उसके मोबाइल फोन की गहन जांच की गई। मोबाइल में मिला स्क्रीनशॉट और पाकिस्तानी नंबर SSB ने बताया कि मोबाइल की जांच में फेसबुक पर हुई एक बातचीत का स्क्रीनशॉट मिला। इसमें एक व्यक्ति ने उसे तत्काल बैंकॉक जाने की सलाह दी थी। इसके अतिरिक्त, मोबाइल में +92 से शुरू होने वाले कई पाकिस्तानी मोबाइल नंबर भी पाए गए। पूछताछ में अफगान नागरिक ने इन नंबरों को अपने व्यापारिक साझेदारों का बताया और किसी अन्य संबंध से इनकार किया। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि संबंधित अफगान नागरिक साल 2017 में वैध वीजा पर भारत आया था। वो हावड़ा और कोलकाता के आसपास रहा। उसका भारतीय वीजा साल 2022 में समाप्त हो गया था, जिसके बाद एफआरआरओ कोलकाता की ओर से उसके पक्ष में एनओसी जारी की गई थी। जांच में यह भी सामने आया कि भारत में लंबे समय तक रहने के दौरान उसने भारतीय पासपोर्ट, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड और मतदाता पहचान पत्र सहित कई भारतीय पहचान दस्तावेज हासिल कर लिए थे। पूछताछ के दौरान यह भी जानकारी मिली कि भारत में रहने के दौरान उसने अफगानिस्तान, रूस और बांग्लादेश की कई यात्राएं की थी। युवक को जांच के लिए दार्जिलिंग पुलिस को सौंपा अधिकारियों ने उसके यात्रा इतिहास, दस्तावेजों और संपर्कों की विस्तृत जांच को आवश्यक माना। संदिग्ध गतिविधियों और सामने आए तथ्यों के आधार पर अफगान नागरिक को हिरासत में लेकर आगे की जांच के लिए दार्जिलिंग जिले के खोरीबाड़ी थाना पुलिस को सौंप दिया गया है। पुलिस अब उसकी पहचान, भारतीय दस्तावेजों की वैधता, विदेश यात्राओं और संपर्कों की विस्तृत जांच कर रही है। मामले में नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *