लहेरियासराय से पटना जाना हुआ आसान:नमो भारत रैपिड ट्रेन और जोगबनी-दानापुर इंटरसिटी का होगा ठहराव; रेलवे मंत्रालय ने दी मंजूरी

लहेरियासराय से पटना जाना हुआ आसान:नमो भारत रैपिड ट्रेन और जोगबनी-दानापुर इंटरसिटी का होगा ठहराव; रेलवे मंत्रालय ने दी मंजूरी

रेलवे कनेक्टिविटी के क्षेत्र में दरभंगा और लहेरियासराय स्टेशन को प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई है। लहेरियासराय स्टेशन से यात्रा करने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे मंत्रालय ने बड़ी सौगात दी है। स्थानीय सांसद सह रेलवे स्टैंडिंग कमेटी के सदस्य डॉ. गोपालजी ठाकुर की पहल पर जयनगर-पटना नमो भारत रैपिड ट्रेन (गाड़ी संख्या 94803/94804) और जोगबनी-दानापुर इंटरसिटी एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 13211/13212) के लहेरियासराय स्टेशन पर ठहराव को मंजूरी मिल गई है। शीघ्र ही दोनों ट्रेनों का ठहराव शुरू किया जाएगा। रेल मंत्री से की थी मांग सांसद डॉ. गोपालजी ठाकुर ने बताया कि लहेरियासराय स्टेशन पर बिहार की राजधानी पटना सहित देश के विभिन्न हिस्सों के लिए जाने वाली प्रमुख ट्रेनों के ठहराव की मांग को लेकर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर पत्र सौंपा था। इस दौरान उन्होंने लहेरियासराय और आसपास के यात्रियों को हो रही असुविधाओं से रेल मंत्री को अवगत कराया था। पटना जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत नमो भारत रैपिड ट्रेन और जोगबनी-दानापुर इंटरसिटी एक्सप्रेस के ठहराव से लहेरियासराय से पटना की यात्रा करने वाले यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी। बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी, छात्र-छात्राएं, व्यापारी, कारोबारी और आम यात्री प्रतिदिन पटना सहित अन्य शहरों की यात्रा करते हैं। अब उन्हें इन ट्रेनों को पकड़ने के लिए दूसरे स्टेशन तक जाने की आवश्यकता कम होगी। सांसद डॉ. ठाकुर ने कहा कि लहेरियासराय एक पुराना और महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशन है। यहां प्रमुख ट्रेनों का ठहराव होने से हजारों यात्रियों को लाभ मिलेगा और उनके समय एवं संसाधन की बचत होगी। उन्होंने कहा कि लहेरियासराय स्टेशन से बिहार की राजधानी पटना की यात्रा अब और सुगम हो जाएगी। दिल्ली-मुंबई समेत प्रमुख शहरों की ट्रेनों के ठहराव की तैयारी सांसद ने बताया कि जयनगर, सीतामढ़ी और झंझारपुर की ओर से आने वाले यात्रियों के लिए दिल्ली, मुंबई, कोलकाता सहित देश के प्रमुख महानगरों की ओर जाने वाली लहेरियासराय होकर गुजरने वाली प्रमुख ट्रेनों के ठहराव के लिए भी पहल की जा रही है। इसके लिए आवश्यक औपचारिकताओं को पूरा किया जा रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में अन्य प्रमुख ट्रेनों के ठहराव की भी मंजूरी मिलेगी। उनका प्रयास दरभंगा और लहेरियासराय को पूरे मिथिला क्षेत्र के प्रमुख रेलवे केंद्र के रूप में विकसित कराने का है। इसके लिए रेलवे मंत्रालय और संबंधित अधिकारियों के साथ लगातार समन्वय किया जा रहा है। प्रधानमंत्री से दरभंगा को रेलवे हब बनाने की मांग सांसद डॉ. गोपालजी ठाकुर ने कहा कि दरभंगा को सिर्फ बिहार ही नहीं, बल्कि पूरे मिथिला क्षेत्र का प्रमुख रेलवे हब बनाने की दिशा में उनका प्रयास लगातार जारी रहेगा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आग्रह किया कि दरभंगा की भौगोलिक और क्षेत्रीय महत्ता को देखते हुए इसे पूर्वोत्तर बिहार और मिथिला की रेल कनेक्टिविटी का प्रमुख केंद्र बनाया जाए। सांसद ने दोनों ट्रेनों के ठहराव की मंजूरी के लिए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के साथ-साथ रेलवे बोर्ड के चेयरमैन और संबंधित अधिकारियों के प्रति भी आभार जताया। उन्होंने कहा कि इन दोनों महत्वपूर्ण ट्रेनों का लहेरियासराय में ठहराव क्षेत्र के लोगों के लिए बड़ी उपलब्धि है और इससे पटना समेत अन्य प्रमुख शहरों की यात्रा पहले से अधिक सुगम होगी। रेलवे कनेक्टिविटी के क्षेत्र में दरभंगा और लहेरियासराय स्टेशन को प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई है। लहेरियासराय स्टेशन से यात्रा करने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे मंत्रालय ने बड़ी सौगात दी है। स्थानीय सांसद सह रेलवे स्टैंडिंग कमेटी के सदस्य डॉ. गोपालजी ठाकुर की पहल पर जयनगर-पटना नमो भारत रैपिड ट्रेन (गाड़ी संख्या 94803/94804) और जोगबनी-दानापुर इंटरसिटी एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 13211/13212) के लहेरियासराय स्टेशन पर ठहराव को मंजूरी मिल गई है। शीघ्र ही दोनों ट्रेनों का ठहराव शुरू किया जाएगा। रेल मंत्री से की थी मांग सांसद डॉ. गोपालजी ठाकुर ने बताया कि लहेरियासराय स्टेशन पर बिहार की राजधानी पटना सहित देश के विभिन्न हिस्सों के लिए जाने वाली प्रमुख ट्रेनों के ठहराव की मांग को लेकर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर पत्र सौंपा था। इस दौरान उन्होंने लहेरियासराय और आसपास के यात्रियों को हो रही असुविधाओं से रेल मंत्री को अवगत कराया था। पटना जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत नमो भारत रैपिड ट्रेन और जोगबनी-दानापुर इंटरसिटी एक्सप्रेस के ठहराव से लहेरियासराय से पटना की यात्रा करने वाले यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी। बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी, छात्र-छात्राएं, व्यापारी, कारोबारी और आम यात्री प्रतिदिन पटना सहित अन्य शहरों की यात्रा करते हैं। अब उन्हें इन ट्रेनों को पकड़ने के लिए दूसरे स्टेशन तक जाने की आवश्यकता कम होगी। सांसद डॉ. ठाकुर ने कहा कि लहेरियासराय एक पुराना और महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशन है। यहां प्रमुख ट्रेनों का ठहराव होने से हजारों यात्रियों को लाभ मिलेगा और उनके समय एवं संसाधन की बचत होगी। उन्होंने कहा कि लहेरियासराय स्टेशन से बिहार की राजधानी पटना की यात्रा अब और सुगम हो जाएगी। दिल्ली-मुंबई समेत प्रमुख शहरों की ट्रेनों के ठहराव की तैयारी सांसद ने बताया कि जयनगर, सीतामढ़ी और झंझारपुर की ओर से आने वाले यात्रियों के लिए दिल्ली, मुंबई, कोलकाता सहित देश के प्रमुख महानगरों की ओर जाने वाली लहेरियासराय होकर गुजरने वाली प्रमुख ट्रेनों के ठहराव के लिए भी पहल की जा रही है। इसके लिए आवश्यक औपचारिकताओं को पूरा किया जा रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में अन्य प्रमुख ट्रेनों के ठहराव की भी मंजूरी मिलेगी। उनका प्रयास दरभंगा और लहेरियासराय को पूरे मिथिला क्षेत्र के प्रमुख रेलवे केंद्र के रूप में विकसित कराने का है। इसके लिए रेलवे मंत्रालय और संबंधित अधिकारियों के साथ लगातार समन्वय किया जा रहा है। प्रधानमंत्री से दरभंगा को रेलवे हब बनाने की मांग सांसद डॉ. गोपालजी ठाकुर ने कहा कि दरभंगा को सिर्फ बिहार ही नहीं, बल्कि पूरे मिथिला क्षेत्र का प्रमुख रेलवे हब बनाने की दिशा में उनका प्रयास लगातार जारी रहेगा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आग्रह किया कि दरभंगा की भौगोलिक और क्षेत्रीय महत्ता को देखते हुए इसे पूर्वोत्तर बिहार और मिथिला की रेल कनेक्टिविटी का प्रमुख केंद्र बनाया जाए। सांसद ने दोनों ट्रेनों के ठहराव की मंजूरी के लिए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के साथ-साथ रेलवे बोर्ड के चेयरमैन और संबंधित अधिकारियों के प्रति भी आभार जताया। उन्होंने कहा कि इन दोनों महत्वपूर्ण ट्रेनों का लहेरियासराय में ठहराव क्षेत्र के लोगों के लिए बड़ी उपलब्धि है और इससे पटना समेत अन्य प्रमुख शहरों की यात्रा पहले से अधिक सुगम होगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *