दो महीने बाद फिर जेल से बाहर आया राम रहीम:21 दिन सिरसा डेरे में रहेगा, 9 साल में 17वीं बार पैरोल-फरलो मिली

दो महीने बाद फिर जेल से बाहर आया राम रहीम:21 दिन सिरसा डेरे में रहेगा, 9 साल में 17वीं बार पैरोल-फरलो मिली

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम एक बार फिर जेल से बाहर आ गया है। उसकी 21 दिन की फरलो मंजूर हुई है। मंगलवार सुबह करीब 6 बजकर 5 मिनट पर वह रोहतक की सुनारिया जेल से बाहर निकला। उसके काफिले में दो लैंड क्रूजर, दो फॉर्च्यूनर, दो इनोवा और दो पुलिस एस्कॉर्ट वाहन शामिल थे। सुबह करीब 8 बजे वह सिरसा स्थित डेरे में पहुंचा। राम रहीम को अगस्त 2017 में साध्वियों से यौन शोषण के मामले में सजा हुई थी। 9 साल में यह 17वीं बार है, जब वह पैरोल या फरलो पर जेल से बाहर आया है। इस साल जनवरी में उसे 40 दिन की पैरोल मिली थी। इसके बाद 26 मई को 30 दिन की पैरोल दी गई। 30 दिन की पैरोल पूरी करने के बाद वह 26 जून को सुनारिया जेल वापस लौटा था। तीन मामलों में सजा हुई, दो में बरी हो चुका क्या होती है पैरोल-फरलो, जिन पर राम रहीम बाहर आता है…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *