जियो हॉटस्टार की ओर से ‘भोजपुरी बवाल’ का ग्रैंड फिनाले सोमवार को पटना में हुआ। इस दौरान तेज प्रताप यादव ने पवन सिंह को लफुआ कहा। उन्होंने कहा, अभी शराब का टेस्ट होगा तो वह पकड़ा जाएंगे। अभी सत्ता में है तो सत्ता भोग रहे हैं। मेरे ही काम से ये रियलिटी शो हिट है। काजल राघवानी को लेकर उन्होंने कहा, अभी मेरा डाइवोर्स का केस चल रहा है। इस पर कुछ नहीं कहूंगा। उधर काजल राघवानी ने तेज प्रताप को अपना बहुत अच्छा दोस्त बताया है। सीएम सम्राट चौधरी के उनके आने से पहले निकल जाने पर तेज प्रताप ने कहा, उनको पता चला होगा कि मैं आ रहा हूं, तो पहले ही उठकर यहां से निकल लिए। ग्रैंड फिनाले में लालू यादव पहुंचे थे ग्रैंड फिनाले को लेकर ज्ञान भवन में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम में भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह, आम्रपाली दुबे, निरहुआ समेत कई भोजपुरी स्टार पहुंचे थे। CM सम्राट चौधरी भी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे, लेकिन तेज प्रताप यादव के आने से पहले ही वे निकल गए। तेज प्रताप यादव अपने पिता और RJD सुप्रीमो लालू यादव के साथ कार्यक्रम में पहुंचे। लालू यादव ने ‘भोजपुरी बवाल’ के कलाकारों को बधाई दी थी। देखें तस्वीरें… सत्ता में है तो सत्ता भोग रहे हैं तेज प्रताप यादव ने पवन सिंह को लफुआ कहा। उन्होंने कहा कि मैं कृष्ण भगवान का भक्त हूं, वृंदावन जाता हूं। तुलसी माला धारण करता हूं, मगर कुछ कलाकार ऐसे भी हैं जो शराब का सेवन करते हैं। मैं उन्हें सलाह देना चाहूंगा कि वह शराब से दूर रहे, तभी वह बढ़िया कलाकार बन पाएंगे। बाद में जब उनसे नाम पूछा गया, तो उन्होंने कहा वही जो अंदर में ठुमका लगा रहा है। अभी शराब का टेस्ट होगा तो वह धरा जाएंगे। अभी सत्ता में है तो सत्ता भोग रहे हैं। फिर उन्होंने कहा कि लफुआ लोगों के बारे में मैं चर्चा नहीं करना चाहता हूं। मेरे ही काम से ये रियलिटी शो हिट कर रहा है राजनीति और एक्टिंग को लेकर तेज प्रताप यादव ने कहा कि रियलिटी शो अपनी जगह है मगर मेरी राजनीति चलते रहेगी, मेरी अपनी पार्टी है। जब उनसे कहा गया कि सब लोग आपकी एक्टिंग काफी पसंद कर रहे हैं, तो उन्होंने कहा कि मेरे ही काम से ये रियलिटी शो हिट कर रहा है। मेरी वजह से लोग भोजपुरी बवाल देख रहे हैं, ये अच्छी बात है। शो में कंट्रोवर्सी को लेकर उन्होंने कहा कि पब्लिक में दिखाने के लिए उतना चलता है। सीएम को पता चला कि मैं यहां आ रहा पहले ही चल दिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के आने के सवाल पर उन्होंने कहा कि उन्हें पता चला होगा कि मैं यहां आ रहा हूं, तो पहले ही उठकर चल दिए। मुख्यमंत्री के बिना कुछ कहे चले जाने पर तेज प्रताप यादव ने कहा कि सीएम क्या जवाब देंगे, उनसे युवा तो सवाल कर ही रहा है, वो उसका जवाब दे ही नहीं रहे हैं। मैं तो युवाओं के लिए तीन दिन जेल में भी रहा हूं। खेसारी को मिस कर रही है काजल राघवानी भोजपुरी बवाल शो में मीडिया इंटरेक्शन के दौरान अभिनेत्री काजल राघवानी ने आम्रपाली दुबे के साथ संबंध पर कहा कि मेरे और उनके संबंध अच्छे हैं। रियल लाइफ और रील लाइफ में बहुत अंतर होता है। काजल राघवानी बोलीं- तेजप्रताप मेरे अच्छे दोस्त हैं तेज प्रताप यादव को लेकर के काजल राघवानी ने खूब तारीफ की। उन्होंने कहा कि तेज प्रताप यादव एकदम जाॅली इंसान है। मैं इस शो के दौरान उनसे पहली बार मिला हूं। वह मेरे बहुत अच्छे दोस्त बन गए हैं। उन्होंने मुझे एक लड्डू गोपाल दिया है और मैं जहां भी जाती हूं उन्हें लेकर जाती हूं। जब से वह लड्डू गोपाल मेरे साथ है तब से मेरे अंदर एक अलग एनर्जी आ गई है। मैं बहुत ज्यादा लोगों से अपने लिए लड़ने लगी हूं। जियो हॉटस्टार की ओर से ‘भोजपुरी बवाल’ का ग्रैंड फिनाले सोमवार को पटना में हुआ। इस दौरान तेज प्रताप यादव ने पवन सिंह को लफुआ कहा। उन्होंने कहा, अभी शराब का टेस्ट होगा तो वह पकड़ा जाएंगे। अभी सत्ता में है तो सत्ता भोग रहे हैं। मेरे ही काम से ये रियलिटी शो हिट है। काजल राघवानी को लेकर उन्होंने कहा, अभी मेरा डाइवोर्स का केस चल रहा है। इस पर कुछ नहीं कहूंगा। उधर काजल राघवानी ने तेज प्रताप को अपना बहुत अच्छा दोस्त बताया है। सीएम सम्राट चौधरी के उनके आने से पहले निकल जाने पर तेज प्रताप ने कहा, उनको पता चला होगा कि मैं आ रहा हूं, तो पहले ही उठकर यहां से निकल लिए। ग्रैंड फिनाले में लालू यादव पहुंचे थे ग्रैंड फिनाले को लेकर ज्ञान भवन में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम में भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह, आम्रपाली दुबे, निरहुआ समेत कई भोजपुरी स्टार पहुंचे थे। CM सम्राट चौधरी भी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे, लेकिन तेज प्रताप यादव के आने से पहले ही वे निकल गए। तेज प्रताप यादव अपने पिता और RJD सुप्रीमो लालू यादव के साथ कार्यक्रम में पहुंचे। लालू यादव ने ‘भोजपुरी बवाल’ के कलाकारों को बधाई दी थी। देखें तस्वीरें… सत्ता में है तो सत्ता भोग रहे हैं तेज प्रताप यादव ने पवन सिंह को लफुआ कहा। उन्होंने कहा कि मैं कृष्ण भगवान का भक्त हूं, वृंदावन जाता हूं। तुलसी माला धारण करता हूं, मगर कुछ कलाकार ऐसे भी हैं जो शराब का सेवन करते हैं। मैं उन्हें सलाह देना चाहूंगा कि वह शराब से दूर रहे, तभी वह बढ़िया कलाकार बन पाएंगे। बाद में जब उनसे नाम पूछा गया, तो उन्होंने कहा वही जो अंदर में ठुमका लगा रहा है। अभी शराब का टेस्ट होगा तो वह धरा जाएंगे। अभी सत्ता में है तो सत्ता भोग रहे हैं। फिर उन्होंने कहा कि लफुआ लोगों के बारे में मैं चर्चा नहीं करना चाहता हूं। मेरे ही काम से ये रियलिटी शो हिट कर रहा है राजनीति और एक्टिंग को लेकर तेज प्रताप यादव ने कहा कि रियलिटी शो अपनी जगह है मगर मेरी राजनीति चलते रहेगी, मेरी अपनी पार्टी है। जब उनसे कहा गया कि सब लोग आपकी एक्टिंग काफी पसंद कर रहे हैं, तो उन्होंने कहा कि मेरे ही काम से ये रियलिटी शो हिट कर रहा है। मेरी वजह से लोग भोजपुरी बवाल देख रहे हैं, ये अच्छी बात है। शो में कंट्रोवर्सी को लेकर उन्होंने कहा कि पब्लिक में दिखाने के लिए उतना चलता है। सीएम को पता चला कि मैं यहां आ रहा पहले ही चल दिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के आने के सवाल पर उन्होंने कहा कि उन्हें पता चला होगा कि मैं यहां आ रहा हूं, तो पहले ही उठकर चल दिए। मुख्यमंत्री के बिना कुछ कहे चले जाने पर तेज प्रताप यादव ने कहा कि सीएम क्या जवाब देंगे, उनसे युवा तो सवाल कर ही रहा है, वो उसका जवाब दे ही नहीं रहे हैं। मैं तो युवाओं के लिए तीन दिन जेल में भी रहा हूं। खेसारी को मिस कर रही है काजल राघवानी भोजपुरी बवाल शो में मीडिया इंटरेक्शन के दौरान अभिनेत्री काजल राघवानी ने आम्रपाली दुबे के साथ संबंध पर कहा कि मेरे और उनके संबंध अच्छे हैं। रियल लाइफ और रील लाइफ में बहुत अंतर होता है। काजल राघवानी बोलीं- तेजप्रताप मेरे अच्छे दोस्त हैं तेज प्रताप यादव को लेकर के काजल राघवानी ने खूब तारीफ की। उन्होंने कहा कि तेज प्रताप यादव एकदम जाॅली इंसान है। मैं इस शो के दौरान उनसे पहली बार मिला हूं। वह मेरे बहुत अच्छे दोस्त बन गए हैं। उन्होंने मुझे एक लड्डू गोपाल दिया है और मैं जहां भी जाती हूं उन्हें लेकर जाती हूं। जब से वह लड्डू गोपाल मेरे साथ है तब से मेरे अंदर एक अलग एनर्जी आ गई है। मैं बहुत ज्यादा लोगों से अपने लिए लड़ने लगी हूं।

