चीनी की बढ़ी कीतम का असर गयाजी में मिठाई कारोबार पर पड़ रहा है, हालांकि रक्षा बंधन को देखते हुए स्थानीय कारोबारियों ने मिठाइयों के दाम नहीं बढ़ाए हैं। लेकिन उन्हें मुनाफा घटने और बिक्री प्रभावित होने की चिंता सता रही है। उन्हें डर है कि इस बार काफी नुकसान होगा। गयाजी में कारोबारियों ने क्या कहा, कब बढ़ाएंगे मिठाइयों की कीमत, रिपोर्ट में पढ़िए…. चीनी के बढ़ते दाम और बाजार पर असर प्रमोद लड्डू शोरूम के डायरेक्टर प्रमोद भदानी का कहना है कि चीनी की बढ़ती कीमतों का असर कारोबार पर पड़ रहा है। केवल चीनी ही नहीं, बल्कि मक्का और चावल तीनों के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। फिलहाल अपने कारोबार में मिठाइयों के दाम नहीं बढ़ाए हैं। उन्होंने बताया कि त्योहार एकदम करीब हैं। हमेशा यही कोशिश रहती है कि त्योहार के समय ग्राहकों पर बढ़ी हुई दरों का बोझ न पड़े। प्रमोद भदानी का कहना है कि बाजार की मौजूदा स्थितियां अनुकूल नहीं हैं फिर भी ग्राहकों की सुविधा को देखते हुए फिलहाल कीमतें स्थिर रखी गई हैं। पुराने स्टॉक से चल रहा काम
कंचन स्वीट एंड कैफे के मालिक रूपेश कुमार ने बताया कि मेरे पास पहले का चीनी का स्टॉक बचा हुआ था, फिलहाल उसी से काम चल रहा है। नया स्टॉक अभी नहीं मंगाया है। जब नया माल मंगाएंगे, तब असर पता चलेगा। त्योहार को देखते हुए अभी रेट नहीं बढ़ाए गए हैं। रक्षाबंधन के बाद जब नई चीनी आएगी, तब आगे की स्थिति तय की जाएगी।
बिक्री घटने का डर, नुकसान सहने को मजबूर दूसरी ओर,सूर्यकुंड पंचमहल्ला स्थित श्री केसरिया पेड़ा भंडार के संचालक ललित कुमार गुप्ता ने बढ़ती कीमतों पर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि चीनी के दाम बढ़े हैं, लेकिन हम तुरंत मिठाइयों के दाम नहीं बढ़ा सकते। अगर हम अचानक रेट बढ़ा देंगे, तो ग्राहक टूट जाएंगे और दुकानदारी पर बुरा असर पड़ेगा। ललित गुप्ता ने बताया कि त्योहार के सीजन में मिठाइयों की मांग रहती है, लेकिन मार्जिन कम होने से कारोबारियों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। फिलहाल व्यापारी बाजार की स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और सही समय का इंतजार कर रहे हैं। अचानक रेट में वृद्धि सीधे कारोबार पर चोट करता है। इस वजह अभी हमलोग वेट एंड वाच की स्थिति में हैं। चीनी की बढ़ी कीतम का असर गयाजी में मिठाई कारोबार पर पड़ रहा है, हालांकि रक्षा बंधन को देखते हुए स्थानीय कारोबारियों ने मिठाइयों के दाम नहीं बढ़ाए हैं। लेकिन उन्हें मुनाफा घटने और बिक्री प्रभावित होने की चिंता सता रही है। उन्हें डर है कि इस बार काफी नुकसान होगा। गयाजी में कारोबारियों ने क्या कहा, कब बढ़ाएंगे मिठाइयों की कीमत, रिपोर्ट में पढ़िए…. चीनी के बढ़ते दाम और बाजार पर असर प्रमोद लड्डू शोरूम के डायरेक्टर प्रमोद भदानी का कहना है कि चीनी की बढ़ती कीमतों का असर कारोबार पर पड़ रहा है। केवल चीनी ही नहीं, बल्कि मक्का और चावल तीनों के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। फिलहाल अपने कारोबार में मिठाइयों के दाम नहीं बढ़ाए हैं। उन्होंने बताया कि त्योहार एकदम करीब हैं। हमेशा यही कोशिश रहती है कि त्योहार के समय ग्राहकों पर बढ़ी हुई दरों का बोझ न पड़े। प्रमोद भदानी का कहना है कि बाजार की मौजूदा स्थितियां अनुकूल नहीं हैं फिर भी ग्राहकों की सुविधा को देखते हुए फिलहाल कीमतें स्थिर रखी गई हैं। पुराने स्टॉक से चल रहा काम
कंचन स्वीट एंड कैफे के मालिक रूपेश कुमार ने बताया कि मेरे पास पहले का चीनी का स्टॉक बचा हुआ था, फिलहाल उसी से काम चल रहा है। नया स्टॉक अभी नहीं मंगाया है। जब नया माल मंगाएंगे, तब असर पता चलेगा। त्योहार को देखते हुए अभी रेट नहीं बढ़ाए गए हैं। रक्षाबंधन के बाद जब नई चीनी आएगी, तब आगे की स्थिति तय की जाएगी।
बिक्री घटने का डर, नुकसान सहने को मजबूर दूसरी ओर,सूर्यकुंड पंचमहल्ला स्थित श्री केसरिया पेड़ा भंडार के संचालक ललित कुमार गुप्ता ने बढ़ती कीमतों पर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि चीनी के दाम बढ़े हैं, लेकिन हम तुरंत मिठाइयों के दाम नहीं बढ़ा सकते। अगर हम अचानक रेट बढ़ा देंगे, तो ग्राहक टूट जाएंगे और दुकानदारी पर बुरा असर पड़ेगा। ललित गुप्ता ने बताया कि त्योहार के सीजन में मिठाइयों की मांग रहती है, लेकिन मार्जिन कम होने से कारोबारियों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। फिलहाल व्यापारी बाजार की स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और सही समय का इंतजार कर रहे हैं। अचानक रेट में वृद्धि सीधे कारोबार पर चोट करता है। इस वजह अभी हमलोग वेट एंड वाच की स्थिति में हैं।

