पंचकूला में ग्रीवांस कमेटी की बैठक आज:मंत्री कृष्णलाल पंवार करेंगे अध्यक्षता, पिछली बैठक में किया था महिला थाना SHO को सस्पेंड

पंचकूला में ग्रीवांस कमेटी की बैठक आज:मंत्री कृष्णलाल पंवार करेंगे अध्यक्षता, पिछली बैठक में किया था महिला थाना SHO को सस्पेंड

पंचकूला के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में आज दोपहर बाद 3 बजे ग्रीवांस कमेटी की बैठक होगी। बैठक की अध्यक्षता पंचायत एवं विकास मंत्री कृष्ण लाल पंवार अध्यक्षता करेंगे। बैठक में 8 परिवाद रखे जाएंगे, जिनकी मौके पर ही सुनवाई होगी। मंत्री पंवार ने पिछली बार महिला थाना से जुड़े केस की सुनवाई के दौरान SHO राजेश कुमारी और ASI कविता को सस्पेंड करने की सिफारिश की थी। PWD रेस्ट हाउस में सोमवार को चल रही ग्रीवेंस कमेटी की मीटिंग में मंत्री ने कहा कि इनको कानून के ज्ञान की जरूरत है, इसलिए इनका हैडक्वार्टर भी भौंडसी रखा जाए, यह मैं सिफारिश करता हूं।
हालांकि, डीसीपी अदिति ने कहा कि वे पहले इसकी इंक्वायरी करेंगी, उसके बाद ही सस्पेंड किया जाना चाहिए। लेकिन मंत्री ने कहा-इनको मैं आज ही सस्पेंड करता हूं, अगर कोई रोल नहीं मिलता है, तो इनको फिर बहाल कर देना, लेकिन आज ये सस्पेंड होंगी। हालांकि बाद काफी दिन इंतजार के बाद 8 अगस्त को दोनों के सस्पेंशन ऑर्डर जारी किए गए थे। दहेज प्रताड़ना केस में एक्शन नहीं लिया पंचकूला के सेक्टर-15 निवासी मनीषा ने बताया कि शादी के कुछ समय बाद ही ससुराल वालों ने दहेज के लिए तंग करना शुरू कर दिया था। उसके पिता से शादी के बाद 6 लाख रुपए कैश लिए गए। फिर भी उसे घर से निकाल दिया गया। ये पैसे ससुर ने उसके पिता से लिए थे। पुलिस ने जांच के दौरान 6 लाख रुपए व ससुर का जिक्र नहीं किया। अब पुलिस कह रही की कोर्ट में एप्लीकेशन देकर दोबारा से ससुर का नाम शामिल करवाया जाएगा।लेकिन अब हम जांच में लापरवाही बरतने वाली SHO के खिलाफ कार्रवाई करवाना चाहते हैं। इसलिए इनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। DCP ने दी ये सफाई डीसीपी अदिति सिंह ने कहा कि इसकी जांच की जाएगी। अगर इनकी ओर से कोई भी लैप्स होगा तो इनके खिलाफ विभागीय इंक्वायरी खोली जाएगी, उसके आधार पर आगे पक्का एक्शन लिया जाएा। मंत्री ने कहा कि इनको फिर बहाल कर देना। डीसीपी अदिति ने कहा कि ये एएसआई वाली जो बात आपने बताई वो मेरी नॉलेज में नहीं थी। मंत्री ने कहा कि फिलहाल दोनों को सस्पेंड करता हूं। जांच में कोई बात इनके फेवर में आई तो बहाल कर देना।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *