लखनऊ में युवक ने नहर में छलांग लगाई:तेज बहाव में बह गया, देर रात तक एसडीआरएफ ने चलाया सर्च अभियान

लखनऊ में युवक ने नहर में छलांग लगाई:तेज बहाव में बह गया, देर रात तक एसडीआरएफ ने चलाया सर्च अभियान

लखनऊ के मानक नगर थाना क्षेत्र स्थित शारदा सहायक नहर में सोमवार देर रात एक युवक ने छलांग लगा दी। तेज बहाव होने के चलते युवक कुछ ही समय में गायब हो गया। युवक को कूदता देख मौके पर अफरा तफरी मच गई। वहां मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने एसडीआरएफ की मदद से सर्च अभियान चलाया। हालांकि देर रात तक युवक का कुछ पता नहीं चल सका। काफी अंधेरा हो जाने पर एसडीआरएफ ने अभियान रोक दिया। अब मंगलवार सुबह फिर अभियान चलाया जाएगा। पुलिस आसपास के क्षेत्र में लड़के के बारे में जानकारी जुटा रही है। अभी कुछ पता नहीं चल सका है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *