प्रयागराज में वकीलों ने किया हंगामा, जामा लगाया:महिला वकील के भाई से मारपीट को जताया विरोध

प्रयागराज में वकीलों ने किया हंगामा, जामा लगाया:महिला वकील के भाई से मारपीट को जताया विरोध

प्रयागराज के धूमनगंज इलाके में देर रात जमकर हंगामा हुआ। वकीलों के बीच मारपीट के बार चक्काजाम कर विरोध जताया गया। आरोप है कि हाईकोर्ट की महिला अधिवक्ता के भाई से सरेराह मारपीट की गई। रिपोर्ट न लिखने के बाद वकीलों ने पहुंच चक्काजाम कर दिया। पुलिस ने मशक्कत कर भीड़ को शांत कराया ओर रास्ता खुलवाया। आरोप है कि महिला अधिवक्ता के भाइ को कुछ लोगों ने मारपीट कर जख्मी कर दिया। इलाज के बाद जब वकील मुकदमा दर्ज कराने पहुंचे तो पुलिस जांच में उलझाए रही। इसी से गुस्साए वकील जमा हुए और चक्काजाम कर दिया। हालांकि देर रात पुलिस अधिकारियों ने वकीलों को शांत कराके तहरीर ले ली।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *