रेवाड़ी में ट्यूबवेलों से सामान चोरी का एक आरोपी पकड़ा:अंधेरे में साथी फरार; किसानों ने पुलिस को सौंपा- रिमांड पर लिया

रेवाड़ी में ट्यूबवेलों से सामान चोरी का एक आरोपी पकड़ा:अंधेरे में साथी फरार; किसानों ने पुलिस को सौंपा- रिमांड पर लिया

रेवाड़ी के जखाला गांव में किसानों ने एक चोर को ट्यूबवेल का सामान चोरी करते हुए पकड़ लिया, जबकि दूसरा अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। आरोपी को पकड़ने के बाद घटना की सूचना पुलिस को दी और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी की पहचान दिल्ली के छावला निवासी अमित शौकिन उर्फ सीटू के रूप में हुई। कोसली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर कोर्ट में पेश किया और पूछताछ के लिए एक दिन के रिमांड पर लिया। दूसरे ट्यूबवेल से चोरी करते पकड़ा गांव जखाला निवासी किसान सुल्तान ने कोसली पुलिस को शिकायत दी। जिसमें बताया कि गांव में मुंडड़ा रोड पर उसका ट्यूबवेल है। 23 अगस्त को सुबह उसका बेटा मोटर चलाने ट्यूबवेल पर गया तो कोठड़ी का ताला टूटा मिला। अंदर से बिजली की केबल व दूसरा सामान गायब था। जांच करने पर पता चला कि रात करीब 2:30 बजे उसके पड़ोसी लक्ष्मण ने चोरी करते हुए एक आरोपी को पकड़ लिया। जबकि उसका दूसरा साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने केस दर्ज कर किया गिरफ्तार कोसली पुलिस ने सुल्तान की शिकायत पर दिल्ली के छावला निवासी अमित शौकिन उर्फ सीटू के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। जिसे कोर्ट में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया, ताकि पूछताछ कर आरोपी के दूसरे साथी और चोरी की अन्य घटनाओं का पता लगाया जा सके।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *