किदवई नगर में कजरी महोत्सव:पोस्टर, मेहंदी व राखी मेकिंग प्रतियोगिताओं में छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा, विजेता पुरस्कृत

किदवई नगर में कजरी महोत्सव:पोस्टर, मेहंदी व राखी मेकिंग प्रतियोगिताओं में छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा, विजेता पुरस्कृत

कानपुर के किदवई नगर स्थित डॉ. वीरेन्द्र स्वरूप इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज में सोमवार को सावन की फुहारों के बीच ‘कजरी महोत्सव’ की खासी धूम रही। भारतीय लोक-संस्कृति और विशेष रूप से कजरी परंपरा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में छात्राओं ने अपनी रचनात्मक और सांस्कृतिक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. पूनम मदान ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस महोत्सव में छात्राओं के लिए कई तरह की रोचक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया था। डॉ. पूनम मदान ने अपने संबोधन में छात्राओं का उत्साह बढ़ाते हुए उन्हें भारतीय लोक संस्कृति से जुड़े रहने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का बेहद प्रभावशाली संचालन डॉ. अनीता शर्मा ने किया। वहीं, पूरे कार्यक्रम के सफल समन्वय की जिम्मेदारी डॉ. सीमा मिश्रा ने संभाली। डॉ. पूर्णिमा द्विवेदी के निर्देशन में हुए गीत-संगीत के आयोजनों ने पूरे माहौल को मनमोहक और जीवंत बना दिया। विजेताओं ने बिखेरी प्रतिभा की चमक विभिन्न प्रतियोगिताओं में छात्राओं ने अपनी कला और रचनात्मकता से निर्णायकों का दिल जीत लिया। प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे: कार्यक्रम के अंत में सभी विजेता छात्राओं को पुरस्कृत किया गया, जिससे उनके चेहरों पर उत्साह और उमंग साफ झलक रही थी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *