यूपी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के खिलाफ मेरठ में कांग्रेस नेताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। सोमवार को कांग्रेस महानगर अध्यक्ष रंजन शर्मा के साथ अन्य नेता कोतवाली थाने पहुंचे। यहां उन्होंने मेरठ में तहरीर देकर राष्ट्रगान एवं राष्ट्रीय ध्वज के कथित अपमान के संबंध में मुकदमा दर्ज किए जाने की मांग की है। झंडासलामी के दौरान किया अपमान कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि 22 अगस्त 2026 को उन्नाव में आयोजित ध्वजारोहण एवं झंडा सलामी परेड के दौरान राष्ट्रगान पूरा होने से पहले ही विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना मंच से उतरकर चले गए। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है, जिससे देशभर में लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं। राष्ट्रगान का अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे
महानगर कांग्रेस अध्यक्ष रंजन शर्मा ने कहा, “राष्ट्रगान और राष्ट्रीय ध्वज देश की आन, बान और शान के प्रतीक हैं। इनके सम्मान के साथ किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जा सकता। यदि राष्ट्रगान के दौरान वास्तव में इस प्रकार की घटना हुई है तो इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषी पाए जाने पर कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। इसी मांग को लेकर थाना कोतवाली के इंस्पेक्टर को प्रार्थना पत्र सौंपकर घटना की जांच कर विधि सम्मत कार्रवाई एवं मुकदमा पंजीकृत किए जाने की मांग की गई है। ये रहे मौजूद
इस अवसर पर महानगर कांग्रेस अध्यक्ष श्री रंजन शर्मा, सलीमुद्दीन शाह, कमल जायसवाल, चौधरी शमसुद्दीन, के.डी. शर्मा, तेजपाल डाबका, राजकुमार शर्मा, सरदार वीर सिंह, प्रवीन कुमार, निसार अब्बासी, डॉ. इकबाल अहमद मोहिउद्दीन, सचिन शर्मा, नरेश नेगी सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

