झंडे पर AK-47 की तस्वीर बनाई:हिंदू संगठनों ने आपत्ति जताई, 3 को गिरफ्तार कर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

झंडे पर AK-47 की तस्वीर बनाई:हिंदू संगठनों ने आपत्ति जताई, 3 को गिरफ्तार कर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

देवरिया के सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के मझौलीराज कस्बे में एक मकान के सामने आपत्तिजनक झंडा लगाने के मामले में पुलिस ने सोमवार को तीन लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, झंडे पर एके-47 राइफल की तस्वीर बनी हुई थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने झंडा हटवाया और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्रवाई शुरू की। वीडियो वायरल होने के बाद मामला आया सामने पुलिस के मुताबिक, मझौलीराज के वार्ड नंबर आठ निवासी मोहम्मद अरशद उर्फ समसुद्दीन के मकान के सामने यह झंडा लगाया गया था। झंडे के निचले हिस्से में एके-47 राइफल की तस्वीर होने की बात सामने आई। झंडा उतारे जाने के दौरान किसी व्यक्ति ने इसका वीडियो बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर प्रसारित हो गया। इसके बाद मामला चर्चा में आया और कुछ हिंदू संगठनों ने इस पर आपत्ति जताई। झंडा बनाने वाले समेत तीन गिरफ्तार पुलिस की जांच में सामने आया कि झंडा वार्ड नंबर आठ निवासी मोबीन अली उर्फ पेंटर ने बनाया था। इसके बाद पुलिस ने अशरफ अली, मोबीन अली और अब्दुल वाहिद को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, तीनों के खिलाफ धारा 170 के तहत कार्रवाई की गई है।
पीस कमेटी की बैठक में दी गई थी हिदायत पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पहले ही पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई थी। इसमें सभी पक्षों से ऐसे पोस्टर, बैनर या झंडे नहीं लगाने की अपील की गई थी, जिनसे किसी समुदाय की भावनाएं आहत हों या विवाद की स्थिति पैदा हो। मौके पर पहुंची पुलिस, स्थिति संभाली मामले की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभाला। क्षेत्राधिकारी सलेमपुर गौरव सिंह ने बताया कि झंडे को हटवा दिया गया है और मामले में तीन लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। फिलहाल क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी हुई है। अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की है। अधिकारियों ने कहा कि सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक या भ्रामक सामग्री प्रसारित करने वालों पर भी नजर रखी जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *