पचासा नदी में छोड़ा गया कोयला युक्त पानी:सिंगरौली में फसलों के नुकसान की आशंका, ग्रामीणों में आक्रोश, प्रदूषण बोर्ड ने दिया नोटिस

पचासा नदी में छोड़ा गया कोयला युक्त पानी:सिंगरौली में फसलों के नुकसान की आशंका, ग्रामीणों में आक्रोश, प्रदूषण बोर्ड ने दिया नोटिस

सिंगरौली जिले के गजराबहरा इलाके में सोमवार सुबह पचासा नदी में कोयला युक्त काला पानी छोड़े जाने का मामला सामने आया है। गजराबहरा रेलवे साइडिंग से आ रहे इस दूषित पानी के नदी में मिलने से स्थानीय किसानों की फसलें चौपट होने का खतरा मंडरा रहा है। वैरासिटी ट्रांसपोर्टिंग कंपनी पर आरोप ग्रामीणों का आरोप है कि गजराबहरा रेलवे साइडिंग में काम कर रही वैरासिटी ट्रांसपोर्टिंग कंपनी की गतिविधियों के कारण कोयले से सना पानी पचासा नदी में बहाया जा रहा है। नदी का पानी खेतों तक पहुंचने से मिट्टी और फसलों पर कोयले की मोटी परत जमने की आशंका है। कलेक्टर से सख्त कार्रवाई की मांग खाद और बीज की समस्या से पहले से परेशान किसानों ने कलेक्टर से मामले की जांच कराकर जिम्मेदार कंपनी पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द रोकथाम नहीं हुई तो उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने भेजा नोटिस मामले पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी आरपी ठाकुर ने बताया कि कॉल यार्ड से जुड़े लोगों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। उन्होंने कहा कि प्रकरण को गंभीरता से लिया गया है और जांच के बाद नियमानुसार सख्त कदम उठाए जाएंगे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *