जमुई में अंतिम सोमवारी पर क्यूल नदी में डूबी बच्ची:मां-बेटे को ग्रामीणों ने बचाया; बालू खनन से बने गहरे गड्ढे में गई थी बच्ची

जमुई में अंतिम सोमवारी पर क्यूल नदी में डूबी बच्ची:मां-बेटे को ग्रामीणों ने बचाया; बालू खनन से बने गहरे गड्ढे में गई थी बच्ची

जमुई में सावन माह की अंतिम सोमवारी पर क्यूल नदी में स्नान करने गई 13 वर्षीय रिया कुमारी की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। घटना जमुई शहर से सटे टाउन थाना क्षेत्र के सोनपे गांव के समीप स्मारक घाट पर हुई। रिया अपनी मां गीता देवी और 10 वर्षीय भाई सिद्धार्थ के साथ सोमवारी व्रत के लिए नदी में पहुंची थी। स्नान के दौरान रिया नदी में बने एक गहरे गड्ढे में चली गई और डूबने लगी। उसे डूबता देख उसकी मां और भाई भी बचाने के लिए पानी में उतर गए, लेकिन वे भी गहरे पानी में फंसकर डूबने लगे। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए नदी में उतरकर मां और बेटे को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। हालांकि, रिया को बचाया नहीं जा सका। तीन घंटे की तलाश के बाद मिला शव घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जुट गए। स्थानीय लोगों और गोताखोरों ने रिया की तलाश शुरू की। करीब ढाई से तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद गोताखोरों की मदद से रिया का शव नदी से बरामद किया गया। बेटी की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। बालू खनन के बाद नदी में बने हैं गहरे गड्ढे बताया गया कि क्यूल नदी में बालू खनन के बाद कई जगह गहरे गड्ढे बन गए हैं। ग्रामीणों के अनुसार, कुछ स्थानों पर ये गड्ढे काफी गहरे हैं और बारिश के बाद इनमें पानी भर गया है। स्नान करते समय रिया इन्हीं गहरे गड्ढों में से एक में चली गई थी। घटना के बाद ग्रामीणों ने नदी में बने इन गड्ढों को लेकर चिंता जताई है। पिता ने गड्ढों को भरवाने की मांग की मृतका के पिता सुधीर सिंह ने बताया कि उनकी पत्नी दोनों बच्चों के साथ सोमवारी व्रत के लिए नदी में स्नान करने गई थीं। रिया के गहरे पानी में चले जाने के बाद उसे बचाने के प्रयास में उसकी मां और भाई भी पानी में उतर गए थे। ग्रामीणों ने दोनों को बचा लिया, लेकिन रिया की जान नहीं बच सकी। उन्होंने प्रशासन से नदी में बने इन गहरे गड्ढों को भरवाने की मांग की है। मां ने बताया कैसे हुआ हादसा रिया की मां गीता देवी ने बताया कि स्नान के दौरान उनकी बेटी अचानक गहरे पानी में चली गई। उसे बचाने के लिए वह और उनका बेटा भी नदी में उतर गए, लेकिन दोनों डूबने लगे। ग्रामीणों ने उन्हें बाहर निकाल लिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा घटना की सूचना मिलते ही टाउन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। सदर प्रखंड के अंचलाधिकारी सौरभ कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रशासनिक अधिकारियों ने घटना की जानकारी ली और नियमानुसार सहायता उपलब्ध कराने का भरोसा दिया। अंतिम सोमवारी पर पसरा मातम घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा है। अंतिम सोमवारी पर स्नान और पूजा के लिए निकली रिया की मौत से गांव में भी शोक का माहौल है। जमुई में सावन माह की अंतिम सोमवारी पर क्यूल नदी में स्नान करने गई 13 वर्षीय रिया कुमारी की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। घटना जमुई शहर से सटे टाउन थाना क्षेत्र के सोनपे गांव के समीप स्मारक घाट पर हुई। रिया अपनी मां गीता देवी और 10 वर्षीय भाई सिद्धार्थ के साथ सोमवारी व्रत के लिए नदी में पहुंची थी। स्नान के दौरान रिया नदी में बने एक गहरे गड्ढे में चली गई और डूबने लगी। उसे डूबता देख उसकी मां और भाई भी बचाने के लिए पानी में उतर गए, लेकिन वे भी गहरे पानी में फंसकर डूबने लगे। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए नदी में उतरकर मां और बेटे को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। हालांकि, रिया को बचाया नहीं जा सका। तीन घंटे की तलाश के बाद मिला शव घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जुट गए। स्थानीय लोगों और गोताखोरों ने रिया की तलाश शुरू की। करीब ढाई से तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद गोताखोरों की मदद से रिया का शव नदी से बरामद किया गया। बेटी की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। बालू खनन के बाद नदी में बने हैं गहरे गड्ढे बताया गया कि क्यूल नदी में बालू खनन के बाद कई जगह गहरे गड्ढे बन गए हैं। ग्रामीणों के अनुसार, कुछ स्थानों पर ये गड्ढे काफी गहरे हैं और बारिश के बाद इनमें पानी भर गया है। स्नान करते समय रिया इन्हीं गहरे गड्ढों में से एक में चली गई थी। घटना के बाद ग्रामीणों ने नदी में बने इन गड्ढों को लेकर चिंता जताई है। पिता ने गड्ढों को भरवाने की मांग की मृतका के पिता सुधीर सिंह ने बताया कि उनकी पत्नी दोनों बच्चों के साथ सोमवारी व्रत के लिए नदी में स्नान करने गई थीं। रिया के गहरे पानी में चले जाने के बाद उसे बचाने के प्रयास में उसकी मां और भाई भी पानी में उतर गए थे। ग्रामीणों ने दोनों को बचा लिया, लेकिन रिया की जान नहीं बच सकी। उन्होंने प्रशासन से नदी में बने इन गहरे गड्ढों को भरवाने की मांग की है। मां ने बताया कैसे हुआ हादसा रिया की मां गीता देवी ने बताया कि स्नान के दौरान उनकी बेटी अचानक गहरे पानी में चली गई। उसे बचाने के लिए वह और उनका बेटा भी नदी में उतर गए, लेकिन दोनों डूबने लगे। ग्रामीणों ने उन्हें बाहर निकाल लिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा घटना की सूचना मिलते ही टाउन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। सदर प्रखंड के अंचलाधिकारी सौरभ कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रशासनिक अधिकारियों ने घटना की जानकारी ली और नियमानुसार सहायता उपलब्ध कराने का भरोसा दिया। अंतिम सोमवारी पर पसरा मातम घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा है। अंतिम सोमवारी पर स्नान और पूजा के लिए निकली रिया की मौत से गांव में भी शोक का माहौल है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *