दिल्ली से पटना आ रही फ्लाइट से पक्षी टकराया:164 यात्री सवार थे; 7 दिन में पटना एयरपोर्ट पर बर्ड हिट की दूसरी घटना

दिल्ली से पटना आ रही फ्लाइट से पक्षी टकराया:164 यात्री सवार थे; 7 दिन में पटना एयरपोर्ट पर बर्ड हिट की दूसरी घटना

पटना एयरपोर्ट पर सोमावार सुबह बर्ड हिट का मामला सामने आया है। दिल्ली से 164 यात्रियों को लेकर पटना आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट से पक्षी टकरा गया।अधिकारियों ने बताया कि फ्लाइट AI 1741 सुबह 7:43 बजे सुरक्षित रूप से उतरी। एहतियात के तौर पर एयरपोर्ट अधिकारियों ने इमरजेंसी लैंडिंग प्रोटोकॉल लागू कर दिया था और फायर व अन्य संबंधित सेवाओं को तैनात कर दिया था। एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार, AI 1741 के पायलट ने रनवे के पास पहुंचते समय विमान के दाहिने टरबाइन के पास पक्षी के टकराने की आशंका जताई थी। लैंडिंग के बाद की जांच में पक्षी के टकराने की पुष्टि हुई, लेकिन इंजन को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। जरूरी जांच-पड़ताल के बाद विमान को दिल्ली लौटने की मंज़ूरी मिल गई। 160 यात्रियों वाली वापसी की फ्लाइट AI 1852 में 79 मिनट की देरी हुई; यह सुबह 8.45 बजे के तय समय के बजाय सुबह 10.09 बजे रवाना हुई। एक हफ्ते के अंदर बिहार की राजधानी के जय प्रकाश नारायण एयरपोर्ट पर एयरलाइन के साथ हुई यह दूसरी ऐसी घटना है। खबर लगातार अपडेट हो रही है… पटना एयरपोर्ट पर सोमावार सुबह बर्ड हिट का मामला सामने आया है। दिल्ली से 164 यात्रियों को लेकर पटना आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट से पक्षी टकरा गया।अधिकारियों ने बताया कि फ्लाइट AI 1741 सुबह 7:43 बजे सुरक्षित रूप से उतरी। एहतियात के तौर पर एयरपोर्ट अधिकारियों ने इमरजेंसी लैंडिंग प्रोटोकॉल लागू कर दिया था और फायर व अन्य संबंधित सेवाओं को तैनात कर दिया था। एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार, AI 1741 के पायलट ने रनवे के पास पहुंचते समय विमान के दाहिने टरबाइन के पास पक्षी के टकराने की आशंका जताई थी। लैंडिंग के बाद की जांच में पक्षी के टकराने की पुष्टि हुई, लेकिन इंजन को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। जरूरी जांच-पड़ताल के बाद विमान को दिल्ली लौटने की मंज़ूरी मिल गई। 160 यात्रियों वाली वापसी की फ्लाइट AI 1852 में 79 मिनट की देरी हुई; यह सुबह 8.45 बजे के तय समय के बजाय सुबह 10.09 बजे रवाना हुई। एक हफ्ते के अंदर बिहार की राजधानी के जय प्रकाश नारायण एयरपोर्ट पर एयरलाइन के साथ हुई यह दूसरी ऐसी घटना है। खबर लगातार अपडेट हो रही है…  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *