अमृतसर में पुलिस की कार्रवाई:हथियार-ड्रग नेटवर्क का भंडाफोड़, 5 आरोपी गिरफ्तार, 9 पिस्तौल और 6.311 किलो हेरोइन बरामद, विदेशी हैंडलरों से कनेक्शन

अमृतसर में पुलिस की कार्रवाई:हथियार-ड्रग नेटवर्क का भंडाफोड़, 5 आरोपी गिरफ्तार, 9 पिस्तौल और 6.311 किलो हेरोइन बरामद, विदेशी हैंडलरों से कनेक्शन

अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने अवैध हथियारों और नशे की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन अलग-अलग नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 9 अवैध पिस्तौल और 6.311 किलोग्राम हेरोइन बरामद की गई है। विदेशी हैंडलरों से जुड़े थे आरोपी प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी विदेश में बैठे अपने हैंडलरों के संपर्क में थे। आरोप है कि विदेशी हैंडलरों के निर्देश पर आरोपियों तक अवैध हथियारों और नशीले पदार्थों की खेप पहुंचाई जाती थी। इसके बाद आरोपी इन हथियारों और ड्रग्स को आगे बताए गए लोगों तक पहुंचाने का काम करते थे। पुलिस के अनुसार, इस पूरे नेटवर्क के पीछे मौजूद लोगों और इसके अन्य सदस्यों का पता लगाने के लिए जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है। मामले में अमृतसर के थाना कैंटोनमेंट और थाना छेहरटा में कुल तीन एफआईआर दर्ज की गई हैं। फॉरवर्ड-बैकवर्ड लिंक खंगाल रही एजेंसियां जांच एजेंसियां आरोपियों के फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक खंगाल रही हैं, ताकि यह पता लगाया जा सके कि हथियार और हेरोइन कहां से लाई जाती थी और आगे किन लोगों तक पहुंचाई जाती थी। पुलिस अब नेटवर्क से जुड़े अन्य संदिग्धों की पहचान करने में जुटी है। अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस का कहना है कि इस कार्रवाई का उद्देश्य अवैध हथियार और ड्रग तस्करी के पूरे नेटवर्क को जड़ से खत्म करना है। पंजाब पुलिस ने दोहराया है कि सीमा पार से संचालित नशे और अवैध हथियारों के नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *