नालंदा समेत पूरे सूबे के सरकारी विद्यालयों में पढ़ रहे छात्र-छात्राओं के लिए डिजिटल शिक्षा का एक नया अध्याय शुरू हो गया है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने मॉडल स्कूलों में अपनी महत्वाकांक्षी ‘विद्या साथी’ योजना का विधिवत आगाज कर दिया है। अब कक्षा 9वीं से 12वीं (विज्ञान संकाय) के विद्यार्थियों को महंगी कोचिंग और भारी-भरकम ट्यूशन फीस से मुक्ति मिलेगी। इस पहल के तहत आधी रात को भी छात्र-छात्राएं अपनी पढ़ाई से जुड़ी हर उलझन का समाधान मुफ्त में पा सकेंगे। फिलो ऐप पर 24 घंटे लाइव एक्सपर्ट विद्या साथी कार्यक्रम के तहत छात्र ‘फिलो ऐप’ के माध्यम से 24 घंटे सातों दिन लाइव ट्यूटर से सीधे जुड़ सकेंगे। छात्र अपने कठिन प्रश्नों या अवधारणाओं की तस्वीर अपलोड कर तत्काल विषय विशेषज्ञों से वन-टू-वन लाइव मार्गदर्शन ले सकेंगे। इसके अलावा ऐप पर प्रत्येक अध्याय के विस्तृत डिजिटल नोट्स, विगत वर्षों के बोर्ड प्रश्न-पत्र और व्यापक क्वेश्चन बैंक पूरी तरह निशुल्क उपलब्ध रहेंगे।
जिला समन्वयकों की तैनाती, डीईओ बनाएंगे क्रियान्वयन दल योजना को जमीनी स्तर पर उतारने के लिए बिहार के सभी 38 जिलों में जिला नोडल समन्वयकों की प्रतिनियुक्ति कर दी गई है। ये समन्वयक स्कूलों में पहुंचकर शिक्षकों व विद्यार्थियों को लाइव डेमो दे रहे हैं और ऐप एक्टिवेशन की प्रक्रिया पूरी करवा रहे हैं। बिहार बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. त्यागराजन एस मनमोहन ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को जिलों में विशेष क्रियान्वयन दल गठित करने और पूरा प्रशासनिक सहयोग देने का निर्देश दिया है। सेवा शत-प्रतिशत मुफ्त, लापरवाही पर होगी कार्रवाई बोर्ड अध्यक्ष ने स्पष्ट किया है कि कार्यक्रम का पारदर्शी संचालन सीधे डीईओ की जिम्मेदारी होगी। यह सेवा छात्रों के लिए पूरी तरह निशुल्क है। अगर किसी स्तर पर शुल्क मांगने की शिकायत मिली तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। तकनीकी समस्याओं के त्वरित निवारण के लिए बोर्ड ने उच्च माध्यमिक परीक्षा नियंत्रक डॉ. मनोज कुमार झा को केंद्रीय नोडल पदाधिकारी नामित किया है। नालंदा समेत पूरे सूबे के सरकारी विद्यालयों में पढ़ रहे छात्र-छात्राओं के लिए डिजिटल शिक्षा का एक नया अध्याय शुरू हो गया है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने मॉडल स्कूलों में अपनी महत्वाकांक्षी ‘विद्या साथी’ योजना का विधिवत आगाज कर दिया है। अब कक्षा 9वीं से 12वीं (विज्ञान संकाय) के विद्यार्थियों को महंगी कोचिंग और भारी-भरकम ट्यूशन फीस से मुक्ति मिलेगी। इस पहल के तहत आधी रात को भी छात्र-छात्राएं अपनी पढ़ाई से जुड़ी हर उलझन का समाधान मुफ्त में पा सकेंगे। फिलो ऐप पर 24 घंटे लाइव एक्सपर्ट विद्या साथी कार्यक्रम के तहत छात्र ‘फिलो ऐप’ के माध्यम से 24 घंटे सातों दिन लाइव ट्यूटर से सीधे जुड़ सकेंगे। छात्र अपने कठिन प्रश्नों या अवधारणाओं की तस्वीर अपलोड कर तत्काल विषय विशेषज्ञों से वन-टू-वन लाइव मार्गदर्शन ले सकेंगे। इसके अलावा ऐप पर प्रत्येक अध्याय के विस्तृत डिजिटल नोट्स, विगत वर्षों के बोर्ड प्रश्न-पत्र और व्यापक क्वेश्चन बैंक पूरी तरह निशुल्क उपलब्ध रहेंगे।
जिला समन्वयकों की तैनाती, डीईओ बनाएंगे क्रियान्वयन दल योजना को जमीनी स्तर पर उतारने के लिए बिहार के सभी 38 जिलों में जिला नोडल समन्वयकों की प्रतिनियुक्ति कर दी गई है। ये समन्वयक स्कूलों में पहुंचकर शिक्षकों व विद्यार्थियों को लाइव डेमो दे रहे हैं और ऐप एक्टिवेशन की प्रक्रिया पूरी करवा रहे हैं। बिहार बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. त्यागराजन एस मनमोहन ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को जिलों में विशेष क्रियान्वयन दल गठित करने और पूरा प्रशासनिक सहयोग देने का निर्देश दिया है। सेवा शत-प्रतिशत मुफ्त, लापरवाही पर होगी कार्रवाई बोर्ड अध्यक्ष ने स्पष्ट किया है कि कार्यक्रम का पारदर्शी संचालन सीधे डीईओ की जिम्मेदारी होगी। यह सेवा छात्रों के लिए पूरी तरह निशुल्क है। अगर किसी स्तर पर शुल्क मांगने की शिकायत मिली तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। तकनीकी समस्याओं के त्वरित निवारण के लिए बोर्ड ने उच्च माध्यमिक परीक्षा नियंत्रक डॉ. मनोज कुमार झा को केंद्रीय नोडल पदाधिकारी नामित किया है।

