शेखपुरा के सुरदासपुर पहाड़ी की खाई में डूबने से 14 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। यह घटना रविवार को हुई थी, जिसके बाद सोमवार को उसका शव बरामद किया गया। लगभग 20 घंटे बाद किशोर का शव खाई में जमा पानी में तैरता हुआ मिला। स्थानीय ग्रामीणों ने सोमवार सुबह शव को पानी में उपलाता देखा, जिसके बाद उन्होंने नगर थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही नगर थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार और एएसआई पंकज कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। इसके बाद जिलाधिकारी (डीएम) शेखर आनंद, पुलिस अधीक्षक (एसपी) हिमांशु, अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) प्रियंका कुमारी और अपर जिलाधिकारी (एडीएम) लखींद्र पासवान भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। घटना से जुड़ी तस्वीरें देखिए…. खाई में जमा पानी में नहाने गया था पुलिस ने शव को खाई से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल शेखपुरा भेज दिया। मृतक किशोर की पहचान नगर थाना क्षेत्र के करिहो गांव निवासी संजय यादव के पुत्र अमन कुमार उर्फ प्रियांशु (14) के रूप में हुई है। वह शेखपुरा शहर के एक निजी स्कूल में 7वीं कक्षा का छात्र था। रविवार सुबह अमन अपने चार-पांच दोस्तों के साथ पहाड़ी की खाई में जमा पानी में नहाने गया था। नहाने के दौरान वह गहरे गड्ढे में फंस गया और डूबने से उसकी मौत हो गई। थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि घटना के संबंध में मृतक के परिजनों द्वारा लिखित शिकायत मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। शेखपुरा के सुरदासपुर पहाड़ी की खाई में डूबने से 14 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। यह घटना रविवार को हुई थी, जिसके बाद सोमवार को उसका शव बरामद किया गया। लगभग 20 घंटे बाद किशोर का शव खाई में जमा पानी में तैरता हुआ मिला। स्थानीय ग्रामीणों ने सोमवार सुबह शव को पानी में उपलाता देखा, जिसके बाद उन्होंने नगर थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही नगर थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार और एएसआई पंकज कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। इसके बाद जिलाधिकारी (डीएम) शेखर आनंद, पुलिस अधीक्षक (एसपी) हिमांशु, अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) प्रियंका कुमारी और अपर जिलाधिकारी (एडीएम) लखींद्र पासवान भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। घटना से जुड़ी तस्वीरें देखिए…. खाई में जमा पानी में नहाने गया था पुलिस ने शव को खाई से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल शेखपुरा भेज दिया। मृतक किशोर की पहचान नगर थाना क्षेत्र के करिहो गांव निवासी संजय यादव के पुत्र अमन कुमार उर्फ प्रियांशु (14) के रूप में हुई है। वह शेखपुरा शहर के एक निजी स्कूल में 7वीं कक्षा का छात्र था। रविवार सुबह अमन अपने चार-पांच दोस्तों के साथ पहाड़ी की खाई में जमा पानी में नहाने गया था। नहाने के दौरान वह गहरे गड्ढे में फंस गया और डूबने से उसकी मौत हो गई। थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि घटना के संबंध में मृतक के परिजनों द्वारा लिखित शिकायत मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

