तेजप्रताप ने मल्लिका शेरावत का हाथ देखकर की भविष्यवाणी:भोजपुरी अंदाज में बोले- तोहार मुस्कुराहट लाजवाब बा; मल्लिका ने छेड़ा तो ब्लश करते दिखे तेजू भैया

तेजप्रताप ने मल्लिका शेरावत का हाथ देखकर की भविष्यवाणी:भोजपुरी अंदाज में बोले- तोहार मुस्कुराहट लाजवाब बा; मल्लिका ने छेड़ा तो ब्लश करते दिखे तेजू भैया

बिहार की जनशक्ति जनता दल के प्रमुख और लालू प्रसाद यादव के बेटे तेज प्रताप यादव इन दिनों राजनीति से इतर मनोरंजन की दुनिया में नजर आ रहे हैं। ‘भोजपुरी बवाल’ के अपकमिंग एपिसोड में बॉलीवुड अभिनेत्री मल्लिका शेरावत बतौर स्पेशल गेस्ट नजर आने वाली हैं। शो के प्रोमो में तेज प्रताप और मल्लिका के बीच जमकर हंसी-मजाक देखने को मिल रहा है। शो के एक प्रोमो में तेज प्रताप मल्लिका शेरावत की हथेली देखकर उनकी भविष्यवाणी करते नजर आ रहे हैं। कभी वह उनकी हाथ की रेखाएं देखकर भविष्य बताते हैं तो कभी भोजपुरी अंदाज में मल्लिका की मुस्कान की तारीफ करते दिख रहे हैं। तेज प्रताप बोले- आप खूब पैसे खर्च करती हैं एक प्रोमो में तेज प्रताप हाथ की रेखाएं देखकर कहते हैं कि ‘आपका भविष्य बहुत उज्जवल है, लेकिन आप खर्चा नहीं टिका पाती हैं।’ मतलब मल्लिका पैसा खर्च करने से खुद को रोक नहीं पाती हैं। इस पर मल्लिका कहती हैं, ‘ये तो आपने बिल्कुल सही कहा।’ तेज प्रताप आगे कहते हैं, ‘कई लोग आपका दिल तोड़ते हैं।’ इस पर मल्लिका भी उनकी बात से सहमत नजर आती हैं। मल्लिका ने पूछा- कौन सा रत्न पहनूं? इसके बाद तेज प्रताप उनकी राशि पूछते हैं। मल्लिका अपनी राशि तुला बताती हैं। तेज प्रताप कहते हैं कि ‘मेरी राशि भी तुला है।’ दोनों इस संयोग पर हाथ मिलाकर खुशी जाहिर करते हैं। फिर मल्लिका तेज प्रताप से पूछती हैं, ‘मुझे कौन सा रत्न या पत्थर पहनना चाहिए?’ इस पर तेज प्रताप अपनी अंगूठी दिखाते हुए उन्हें पुखराज पहनने की सलाह देते हैं। वह कहते हैं कि ‘पुखराज पहनने से उनका सूर्य तेज करेगा यानी प्रभावशाली हो सकता है।’ मल्लिका ने छेड़ा, तो ब्लश करते दिखे तेजू भैया तेजू भैया की इस बात पर मल्लिका ने मजाकिया अंदाज में तेज प्रताप से फ्लर्ट किया और कहा “और कितना तेज चाहिए…तेज जी?” मल्लिका की इस बात पर तेज प्रताप हंसते हुए ब्लश करते नजर आते हैं। मल्लिका के साथ वर्कआउट करते दिखे तेजू भैया शो के दूसरे प्रोमो में तेजू भैया और मल्लिका शेरावत साथ में वर्कआउट करते नजर आ रहे हैं। मल्लिका उन्हें अलग-अलग पोज में एक्सरसाइज कराई, जिसमें उनकी हालत काफी खराब होती नजर आ रही है। तेज प्रताप ने उनकी नकल करने की कोशिश किया, लेकिन कुछ एक्रोबेटिक मूव्स उनके लिए मुश्किल साबित होते हैं। वर्कआउट के दौरान तेज प्रताप कहते नजर आते हैं, “एकदम, ई तो बहुत हार्ड है।” भोजपुरी अंदाज में किया मल्लिका की मुस्कान की तारीफ प्रोमो में दोनों के बीच मजाक और छेड़छाड़ का सिलसिला भी दिखाई देता है। तेज प्रताप यादव जैसे ही एक्सरसाइज शुरू करते हैं, मल्लिका उनके कंधों की तरफ हाथ लगाते हुए कहती हैं कि आपकी मसल्स हैं। इस पर तेजू भैया मुस्कुराते हैं। फिर मल्लिका हरियाणवी भाषा में तारिफ करते हुए कहती हैं, ‘थारी स्माइल ने तो कमाल कर दिया।’ जवाब में तेज प्रताप भी भोजपुरी अंदाज में मल्लिका की मुस्कान की तारीफ करते हुए कहते हैं, “तोहार मुस्कुराहट बड़ा लाजवाब बा, मल्लिका जी।” ‘भोजपुरी बवाल’ शो के प्रोमो सामने आने के बाद तेज प्रताप और मल्लिका शेरावत की यह बातचीत सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। सोशल मीडिया के ट्रेंड से पता चलता है कि शो में दोनों की कैमिस्ट्री को लेकर प्रशंसक काफी उत्सुक हैं। बिहार की जनशक्ति जनता दल के प्रमुख और लालू प्रसाद यादव के बेटे तेज प्रताप यादव इन दिनों राजनीति से इतर मनोरंजन की दुनिया में नजर आ रहे हैं। ‘भोजपुरी बवाल’ के अपकमिंग एपिसोड में बॉलीवुड अभिनेत्री मल्लिका शेरावत बतौर स्पेशल गेस्ट नजर आने वाली हैं। शो के प्रोमो में तेज प्रताप और मल्लिका के बीच जमकर हंसी-मजाक देखने को मिल रहा है। शो के एक प्रोमो में तेज प्रताप मल्लिका शेरावत की हथेली देखकर उनकी भविष्यवाणी करते नजर आ रहे हैं। कभी वह उनकी हाथ की रेखाएं देखकर भविष्य बताते हैं तो कभी भोजपुरी अंदाज में मल्लिका की मुस्कान की तारीफ करते दिख रहे हैं। तेज प्रताप बोले- आप खूब पैसे खर्च करती हैं एक प्रोमो में तेज प्रताप हाथ की रेखाएं देखकर कहते हैं कि ‘आपका भविष्य बहुत उज्जवल है, लेकिन आप खर्चा नहीं टिका पाती हैं।’ मतलब मल्लिका पैसा खर्च करने से खुद को रोक नहीं पाती हैं। इस पर मल्लिका कहती हैं, ‘ये तो आपने बिल्कुल सही कहा।’ तेज प्रताप आगे कहते हैं, ‘कई लोग आपका दिल तोड़ते हैं।’ इस पर मल्लिका भी उनकी बात से सहमत नजर आती हैं। मल्लिका ने पूछा- कौन सा रत्न पहनूं? इसके बाद तेज प्रताप उनकी राशि पूछते हैं। मल्लिका अपनी राशि तुला बताती हैं। तेज प्रताप कहते हैं कि ‘मेरी राशि भी तुला है।’ दोनों इस संयोग पर हाथ मिलाकर खुशी जाहिर करते हैं। फिर मल्लिका तेज प्रताप से पूछती हैं, ‘मुझे कौन सा रत्न या पत्थर पहनना चाहिए?’ इस पर तेज प्रताप अपनी अंगूठी दिखाते हुए उन्हें पुखराज पहनने की सलाह देते हैं। वह कहते हैं कि ‘पुखराज पहनने से उनका सूर्य तेज करेगा यानी प्रभावशाली हो सकता है।’ मल्लिका ने छेड़ा, तो ब्लश करते दिखे तेजू भैया तेजू भैया की इस बात पर मल्लिका ने मजाकिया अंदाज में तेज प्रताप से फ्लर्ट किया और कहा “और कितना तेज चाहिए…तेज जी?” मल्लिका की इस बात पर तेज प्रताप हंसते हुए ब्लश करते नजर आते हैं। मल्लिका के साथ वर्कआउट करते दिखे तेजू भैया शो के दूसरे प्रोमो में तेजू भैया और मल्लिका शेरावत साथ में वर्कआउट करते नजर आ रहे हैं। मल्लिका उन्हें अलग-अलग पोज में एक्सरसाइज कराई, जिसमें उनकी हालत काफी खराब होती नजर आ रही है। तेज प्रताप ने उनकी नकल करने की कोशिश किया, लेकिन कुछ एक्रोबेटिक मूव्स उनके लिए मुश्किल साबित होते हैं। वर्कआउट के दौरान तेज प्रताप कहते नजर आते हैं, “एकदम, ई तो बहुत हार्ड है।” भोजपुरी अंदाज में किया मल्लिका की मुस्कान की तारीफ प्रोमो में दोनों के बीच मजाक और छेड़छाड़ का सिलसिला भी दिखाई देता है। तेज प्रताप यादव जैसे ही एक्सरसाइज शुरू करते हैं, मल्लिका उनके कंधों की तरफ हाथ लगाते हुए कहती हैं कि आपकी मसल्स हैं। इस पर तेजू भैया मुस्कुराते हैं। फिर मल्लिका हरियाणवी भाषा में तारिफ करते हुए कहती हैं, ‘थारी स्माइल ने तो कमाल कर दिया।’ जवाब में तेज प्रताप भी भोजपुरी अंदाज में मल्लिका की मुस्कान की तारीफ करते हुए कहते हैं, “तोहार मुस्कुराहट बड़ा लाजवाब बा, मल्लिका जी।” ‘भोजपुरी बवाल’ शो के प्रोमो सामने आने के बाद तेज प्रताप और मल्लिका शेरावत की यह बातचीत सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। सोशल मीडिया के ट्रेंड से पता चलता है कि शो में दोनों की कैमिस्ट्री को लेकर प्रशंसक काफी उत्सुक हैं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *