CCSU से छात्रों का पैदल मार्च आज, पोस्टर जारी:किसान नेताओं को थर्ड डिग्री मामले में जुटेंगे दलित और गुर्जर छात्र, जगह-जगह फोर्स तैनात

CCSU से छात्रों का पैदल मार्च आज, पोस्टर जारी:किसान नेताओं को थर्ड डिग्री मामले में जुटेंगे दलित और गुर्जर छात्र, जगह-जगह फोर्स तैनात

मेरठ में किसान नेता डॉ दिग्विजय भाटी और मोहित जाटव को कथित तौर पर दी गई थर्ड डिग्री के मामले में भले ही शासन ने एसएसपी अविनाश पांडे समेत 9 पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई कर दी हो लेकिन मामला ठंडा होता दिखाई नहीं दे रहा है।
दलित और गुर्जर समाज की ओर से एक बड़े पैदल मार्च का ऐलान किया गया है जो सोमवार यानि आज चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से शुरू होगा। यह पैदल मार्च चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के मुख्य गेट से शुरू होकर जेल चुंगी, विक्टोरिया पार्क, पुलिस लाइन होता हुआ कमिश्नरी चौराहे पर पहुंचेगा।
यहां विभिन्न मांगों से जुड़ा ज्ञापन पुलिस और प्रशासनिक अफसर को सौप जाएगा। इस पैदल मार्च को देखते हुए पुलिस प्रशासन की ओर से इंतजाम किए गए हैं।
जिलाधिकारी ऑफिस, एसएसपी आवास व ऑफिस समेत प्रमुख जगहों पर सुबह से ही पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया है।
खबर जल्द अपडेट होगी…

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *