भोजपुरी पावर स्टार सह बीजेपी एमएलसी पवन सिंह रविवार की मध्य रात्रि भोजपुर के बिलौटी गांव पहुंचे। यहां उन्होंने 17 जून को पुलिस एनकाउंटर में मारे गए भरत तिवारी के परिजनों से मुलाकात कर सांत्वना व्यक्त की। बिलौटी पहुंचते सबसे पहले भरत तिवारी की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। इसके बाद उन्होंने भरत के पिता काशीनाथ तिवारी, मां आशा देवी, भाई चंदन तिवारी, भाभी सुमन देवी समेत परिवार के अन्य सदस्यों से मुलाकात की। पवन सिंह ने भरत की मां आशा देवी के पैर छूकर आशीर्वाद लिया और काफी देर तक उनके साथ बैठकर बातचीत की। इस दौरान परिवार के लोगों ने उन्हें 17 जून को हुई पूरी घटना की विस्तृत जानकारी दी। भतीजी ने बांधी राखी भरत तिवारी की भतीजी खुशी ने पवन सिंह और उनके चचेरे भाई ऋतिक को राखी बांधी। इसके बाद उन्हें मिठाई खिलाई। नेग के तौर पर 51 हजार दिए। खुशी ने अपने चाचा भरत तिवारी के लिए न्याय की मांग की। इस दौरान परिवार के लोगों और पवन सिंह के बीच भावुक माहौल बना रहा। पवन सिंह ने भरत की मां आशा देवी से कहा कि जब भी उनकी जरूरत पड़े, वह उन्हें फोन कर सकती हैं। उन्होंने कहा माई, रोकर अपने आप को कमजोर मत कीजिए। आपका बेटा पवन सिंह आपके साथ है। भरत पर गाना रिलीज करने का वादा पवन सिंह ने इस मौके पर भरत तिवारी की याद में एक देशभक्ति गीत जल्द रिलीज करने का भी वादा किया। उन्होंने अपनी टीम के सदस्यों को जल्द से जल्द गीत तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह गीत भरत तिवारी की स्मृति और उनके परिवार के प्रति सम्मान को समर्पित होगा। ग्रामीणों की समस्या से कराया अवगत भरत के भाई चंदन तिवारी ने ज्वइनिया गांव में बाढ़ और कटाव से उत्पन्न हालात समेत परिवार और ग्रामीणों की समस्याओं से भी उन्हें अवगत कराया। पूरी घटना और परिवार की स्थिति सुनने के दौरान पवन सिंह भावुक नजर आए। उन्होंने परिवार को भरोसा दिलाते हुए कहा कि आपके साथ खड़ा हूं। न्याय मिलने तक हरसंभव सहयोग करेंगे। पवन सिंह से करीब डेढ़ घंटे तक बात हुई मां आशा देवी ने बताया कि रात के 3:30 बजे पवन सिंह घर आए थे। उनको अपने बेटे के बारे में सभी जानकारी दी। इसके बाद उन्होंने कहा कि एक भरत चला गया, लेकिन दूसरा भरत अभी जिंदा है। हम परिवार को न्याय दिला कर रहेंगे। डेढ़ घंटे में पवन सिंह परिवार से मिलकर बहुत सारे बातें की। पवन सिंह बार-बार बोल रहे थे कि भरत तिवारी मैं बनूंगा। मुझे उम्मीद है कि न्याय जरूर मिलेगा। पवन सिंह ने कहा कि भरत तिवारी गरीबों के लिए लड़ाई लड़ रहे थे। उनका सपना था कि ज्वइनिया गांव के विस्थापितों को उचित व्यवस्था करने में मैं मदद करूंगा। पिता काशीनाथ तिवारी ने कहा कि पवन सिंह ने मिलकर आश्वासन दिया है कि उनके बेटे को जरूर न्याय दिला कर रहेंगे। उन्होंने कहा कि भारत तिवारी एनकाउंटर में जो भी शामिल थे वह कभी बचेंगे नहीं, उन्हें सजा मिलाकर रहेगी। भारत भूषण तिवारी एक सच्चा इंसान था। उनका सपना जरूर साकार होगा। भारत के छोटे भाई चंदन तिवारी ने कहा कि परिवार से मिलने के बाद पवन सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री जी से मिलकर बातें करेंगे। आश्वासन दिया है कि पवन सिंह उनके साथ हैं और हर हाल में परिवार को न्याय मिलकर रहेगा। पवन सिंह एक परिवार की तरह हम लोगों से मिले। जब मैं उनसे कहा कि भरत भैया के लिए एक गाना गाइए, तुरंत एक भावुक गाना के लिए तैयार हो गए । भोजपुरी पावर स्टार सह बीजेपी एमएलसी पवन सिंह रविवार की मध्य रात्रि भोजपुर के बिलौटी गांव पहुंचे। यहां उन्होंने 17 जून को पुलिस एनकाउंटर में मारे गए भरत तिवारी के परिजनों से मुलाकात कर सांत्वना व्यक्त की। बिलौटी पहुंचते सबसे पहले भरत तिवारी की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। इसके बाद उन्होंने भरत के पिता काशीनाथ तिवारी, मां आशा देवी, भाई चंदन तिवारी, भाभी सुमन देवी समेत परिवार के अन्य सदस्यों से मुलाकात की। पवन सिंह ने भरत की मां आशा देवी के पैर छूकर आशीर्वाद लिया और काफी देर तक उनके साथ बैठकर बातचीत की। इस दौरान परिवार के लोगों ने उन्हें 17 जून को हुई पूरी घटना की विस्तृत जानकारी दी। भतीजी ने बांधी राखी भरत तिवारी की भतीजी खुशी ने पवन सिंह और उनके चचेरे भाई ऋतिक को राखी बांधी। इसके बाद उन्हें मिठाई खिलाई। नेग के तौर पर 51 हजार दिए। खुशी ने अपने चाचा भरत तिवारी के लिए न्याय की मांग की। इस दौरान परिवार के लोगों और पवन सिंह के बीच भावुक माहौल बना रहा। पवन सिंह ने भरत की मां आशा देवी से कहा कि जब भी उनकी जरूरत पड़े, वह उन्हें फोन कर सकती हैं। उन्होंने कहा माई, रोकर अपने आप को कमजोर मत कीजिए। आपका बेटा पवन सिंह आपके साथ है। भरत पर गाना रिलीज करने का वादा पवन सिंह ने इस मौके पर भरत तिवारी की याद में एक देशभक्ति गीत जल्द रिलीज करने का भी वादा किया। उन्होंने अपनी टीम के सदस्यों को जल्द से जल्द गीत तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह गीत भरत तिवारी की स्मृति और उनके परिवार के प्रति सम्मान को समर्पित होगा। ग्रामीणों की समस्या से कराया अवगत भरत के भाई चंदन तिवारी ने ज्वइनिया गांव में बाढ़ और कटाव से उत्पन्न हालात समेत परिवार और ग्रामीणों की समस्याओं से भी उन्हें अवगत कराया। पूरी घटना और परिवार की स्थिति सुनने के दौरान पवन सिंह भावुक नजर आए। उन्होंने परिवार को भरोसा दिलाते हुए कहा कि आपके साथ खड़ा हूं। न्याय मिलने तक हरसंभव सहयोग करेंगे। पवन सिंह से करीब डेढ़ घंटे तक बात हुई मां आशा देवी ने बताया कि रात के 3:30 बजे पवन सिंह घर आए थे। उनको अपने बेटे के बारे में सभी जानकारी दी। इसके बाद उन्होंने कहा कि एक भरत चला गया, लेकिन दूसरा भरत अभी जिंदा है। हम परिवार को न्याय दिला कर रहेंगे। डेढ़ घंटे में पवन सिंह परिवार से मिलकर बहुत सारे बातें की। पवन सिंह बार-बार बोल रहे थे कि भरत तिवारी मैं बनूंगा। मुझे उम्मीद है कि न्याय जरूर मिलेगा। पवन सिंह ने कहा कि भरत तिवारी गरीबों के लिए लड़ाई लड़ रहे थे। उनका सपना था कि ज्वइनिया गांव के विस्थापितों को उचित व्यवस्था करने में मैं मदद करूंगा। पिता काशीनाथ तिवारी ने कहा कि पवन सिंह ने मिलकर आश्वासन दिया है कि उनके बेटे को जरूर न्याय दिला कर रहेंगे। उन्होंने कहा कि भारत तिवारी एनकाउंटर में जो भी शामिल थे वह कभी बचेंगे नहीं, उन्हें सजा मिलाकर रहेगी। भारत भूषण तिवारी एक सच्चा इंसान था। उनका सपना जरूर साकार होगा। भारत के छोटे भाई चंदन तिवारी ने कहा कि परिवार से मिलने के बाद पवन सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री जी से मिलकर बातें करेंगे। आश्वासन दिया है कि पवन सिंह उनके साथ हैं और हर हाल में परिवार को न्याय मिलकर रहेगा। पवन सिंह एक परिवार की तरह हम लोगों से मिले। जब मैं उनसे कहा कि भरत भैया के लिए एक गाना गाइए, तुरंत एक भावुक गाना के लिए तैयार हो गए ।

