मुजफ्फरपुर- चौथी सोमवारी पर बाबा गरीबनाथ में उमड़ी भीड़:आरती के बाद शुरू हुआ जलाभिषेक, अब तक डेढ़ लाख श्रद्धालु पहुंचे; हेलीकॉप्टर से होगी पुष्पवर्षा

मुजफ्फरपुर- चौथी सोमवारी पर बाबा गरीबनाथ में उमड़ी भीड़:आरती के बाद शुरू हुआ जलाभिषेक, अब तक डेढ़ लाख श्रद्धालु पहुंचे; हेलीकॉप्टर से होगी पुष्पवर्षा

मुजफ्फरपुर के बाबा गरीबनाथ स्थान में सावन महीने का चौथा और आखिरी सोमवारी पर भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी है। रविवार रात करीब 10 बजे से ही कांवरियों का मंदिर की ओर पहुंचना शुरू हो गया। रात की आरती के बाद कांवरियों ने बाबा गरीबनाथ का जलाभिषेक शुरू कर दिया। पुजारी अभिषेक पाठक के अनुसार अब तक डेढ़ लाख श्रद्धालु बाबा गरीब नाथ मंदिर पहुंचे हैं। सारण के पहलेजा घाट से करीब 72 किलोमीटर की दूरी तय कर शिवभक्त पहुंच रहे हैं। चारों ओर हर-हर महादेव के जयकारे गूंज रहे हैं। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जलाभिषेक हो रहा है। डीएम-SSP के साथ-साथ जिले के तमाम वरीय अधिकारी सुरक्षा व्यवस्था संभालने में जुटे हैं। चौथी सोमवारी को लेकर बाबा गरीबनाथ मंदिर में प्रशासन और मंदिर प्रबंधन ने पूरी तैयारी की है। मंदिर परिसर से लेकर आसपास के रास्तों पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई है। पुलिस और प्रशासन की टीमें लगातार निगरानी कर रही हैं। श्रद्धालुओं को कतारबद्ध तरीके से जलाभिषेक कराने और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए भी विशेष इंतजाम किए गए हैं। हेलीकॉप्टर से होगी पुष्प वर्षा श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा भी प्रस्तावित है। इसे लेकर प्रशासन ने विशेष सुरक्षा व्यवस्था की है। पुष्प वर्षा के लिए चिह्नित स्थानों और उसके आसपास पांच किलोमीटर के दायरे को 23 अगस्त सुबह 6 बजे से 24 अगस्त शाम 6 बजे तक अस्थायी रेड जोन/नो ड्रोन फ्लाई जोन घोषित किया गया है। इस दौरान ड्रोन, हॉट एयर बैलून, पैरामोटर, पैराग्लाइडर, पावर्ड हैंड ग्लाइडर समेत किसी भी तरह की गैर-पारंपरिक उड़ने वाली वस्तु के इस्तेमाल पर रोक रहेगी। नियम तोड़ने वालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। मधौल से गोबरसाही होकर शहर में आएंगे बाइक सवार बाइक से आने वाले श्रद्धालु मधौल से न्यू बाइपास होते हुए गोबरसाही के रास्ते मुजफ्फरपुर शहर में प्रवेश करेंगे। न्यू बाइपास से मुजफ्फरपुर की ओर आने वाले वाहन भी गोबरसाही के रास्ते शहर की ओर जा सकेंगे। मधौल लिची स्टैच्यू से किसी भी वाहन को रामदयालु गुमटी की ओर आगे बढ़ने की अनुमति नहीं होगी। हालांकि, जरूरत पड़ने पर आपातकालीन वाहनों को प्रवेश दिया जाएगा। इन जगहों पर पार्क होंगे दोपहिया वाहन श्रद्धालुओं के दोपहिया वाहनों के लिए मुजफ्फरपुर क्लब मैदान, इमलीचट्टी बस स्टैंड, बीबी कॉलेजिएट स्कूल, आरडीएस कॉलेज मैदान, आरडीएस रेलवे स्टेशन और एलएस कॉलेज मैदान को पार्किंग स्थल बनाया गया है। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अपने वाहन निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़े करें। सड़क या यातायात मार्ग में वाहन खड़ा नहीं करें और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों के निर्देशों का पालन करें। अंतिम सोमवारी को लेकर प्रशासन का पूरा फोकस भीड़ नियंत्रण, सुगम जलाभिषेक, पुष्प वर्षा और यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित रखने पर है। मुजफ्फरपुर के बाबा गरीबनाथ स्थान में सावन महीने का चौथा और आखिरी सोमवारी पर भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी है। रविवार रात करीब 10 बजे से ही कांवरियों का मंदिर की ओर पहुंचना शुरू हो गया। रात की आरती के बाद कांवरियों ने बाबा गरीबनाथ का जलाभिषेक शुरू कर दिया। पुजारी अभिषेक पाठक के अनुसार अब तक डेढ़ लाख श्रद्धालु बाबा गरीब नाथ मंदिर पहुंचे हैं। सारण के पहलेजा घाट से करीब 72 किलोमीटर की दूरी तय कर शिवभक्त पहुंच रहे हैं। चारों ओर हर-हर महादेव के जयकारे गूंज रहे हैं। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जलाभिषेक हो रहा है। डीएम-SSP के साथ-साथ जिले के तमाम वरीय अधिकारी सुरक्षा व्यवस्था संभालने में जुटे हैं। चौथी सोमवारी को लेकर बाबा गरीबनाथ मंदिर में प्रशासन और मंदिर प्रबंधन ने पूरी तैयारी की है। मंदिर परिसर से लेकर आसपास के रास्तों पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई है। पुलिस और प्रशासन की टीमें लगातार निगरानी कर रही हैं। श्रद्धालुओं को कतारबद्ध तरीके से जलाभिषेक कराने और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए भी विशेष इंतजाम किए गए हैं। हेलीकॉप्टर से होगी पुष्प वर्षा श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा भी प्रस्तावित है। इसे लेकर प्रशासन ने विशेष सुरक्षा व्यवस्था की है। पुष्प वर्षा के लिए चिह्नित स्थानों और उसके आसपास पांच किलोमीटर के दायरे को 23 अगस्त सुबह 6 बजे से 24 अगस्त शाम 6 बजे तक अस्थायी रेड जोन/नो ड्रोन फ्लाई जोन घोषित किया गया है। इस दौरान ड्रोन, हॉट एयर बैलून, पैरामोटर, पैराग्लाइडर, पावर्ड हैंड ग्लाइडर समेत किसी भी तरह की गैर-पारंपरिक उड़ने वाली वस्तु के इस्तेमाल पर रोक रहेगी। नियम तोड़ने वालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। मधौल से गोबरसाही होकर शहर में आएंगे बाइक सवार बाइक से आने वाले श्रद्धालु मधौल से न्यू बाइपास होते हुए गोबरसाही के रास्ते मुजफ्फरपुर शहर में प्रवेश करेंगे। न्यू बाइपास से मुजफ्फरपुर की ओर आने वाले वाहन भी गोबरसाही के रास्ते शहर की ओर जा सकेंगे। मधौल लिची स्टैच्यू से किसी भी वाहन को रामदयालु गुमटी की ओर आगे बढ़ने की अनुमति नहीं होगी। हालांकि, जरूरत पड़ने पर आपातकालीन वाहनों को प्रवेश दिया जाएगा। इन जगहों पर पार्क होंगे दोपहिया वाहन श्रद्धालुओं के दोपहिया वाहनों के लिए मुजफ्फरपुर क्लब मैदान, इमलीचट्टी बस स्टैंड, बीबी कॉलेजिएट स्कूल, आरडीएस कॉलेज मैदान, आरडीएस रेलवे स्टेशन और एलएस कॉलेज मैदान को पार्किंग स्थल बनाया गया है। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अपने वाहन निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़े करें। सड़क या यातायात मार्ग में वाहन खड़ा नहीं करें और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों के निर्देशों का पालन करें। अंतिम सोमवारी को लेकर प्रशासन का पूरा फोकस भीड़ नियंत्रण, सुगम जलाभिषेक, पुष्प वर्षा और यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित रखने पर है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *