Russia-Ukraine War: रूस में बच्चों पर ड्रोन हमला, राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने यूक्रेन को दे डाली अंतिम चेतावनी

Russia-Ukraine War: रूस में बच्चों पर ड्रोन हमला, राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने यूक्रेन को दे डाली अंतिम चेतावनी

रूस के क्रेस्नोदार शहर में रविवार की रात ड्रोन का मलबा एक निजी चाइल्डकेयर सेंटर पर गिरा। जिससे बड़ा नुकसान हुआ। राज्यपाल वेनियामिन कोंद्रात्येव ने बताया कि इस हमले में दो बच्चों की मौत हो गई। जब्कि सात बच्चे समेत कुल नौ लोगों के घायल होने की सूचना है।

मलबा आसपास की इमारतों पर भी गिरा और कई जगह आग लग गई। वहीं, इस घातक हमले के बाद ऑनलाइन रिटेलर ओजोन के लॉजिस्टिक्स हब में भी आग फैल गई।

गोदाम जलने से सारा सामान खाक

कंपनी ने खुद टेलीग्राम पर इसकी पुष्टि की। गोदाम जलने से सामान का नुकसान हुआ। रूस के आम लोग जो ऑनलाइन सामान बेचकर कमाई करते हैं, उन पर इसका सीधा असर पड़ रहा है।

बता दें कि इस हमले के बाद रूस ने भी यूक्रेन को करारा जवाब दिया। इसी रात यूक्रेन के पूर्वोत्तर शहर खार्किव के बाहरी इलाके में रूसी हमले में तीन लोगों की मौत हो गई।

अब अमेरिका से यूक्रेन ने मांगी मदद

खार्किव के गवर्नर ने देर रात टेलीग्राम पर यह जानकारी दी। इसको लेकर यूक्रेन अब अमेरिका और यूरोपीय देशों से और इंटरसेप्टर मिसाइलें मांग रहा है ताकि ऐसे हमलों को रोका जा सके।

इस बीच रूस के नेविन्नोमिस्क में, जो स्टावरोपोल क्षेत्र में क्रेस्नोदार के पास है, औद्योगिक इलाके पर भी ड्रोन हमला हुआ। राज्यपाल व्लादिमीर व्लादिमीरोव ने बताया कि सुरक्षा बलों ने हमले को नाकाम कर दिया।

वहां रासायनिक उत्पादन क्षेत्र है, इसलिए सतर्कता बढ़ा दी गई है। यूक्रेन पिछले कुछ समय से रूस के अंदर लॉजिस्टिक्स हब और गोदामों पर हमले बढ़ा रहा है। फरवरी 2022 में शुरू हुए युद्ध में अब रूसी आम नागरिकों को निशाना बनाया जा रहा है।

क्या बोले पुतिन?

इस बीच, शनिवार को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि कीव ने रूसी आर्थिक ठिकानों पर हमले करके ‘पेंडोरा बॉक्स’ खोल दिया है। उन्होंने चेतावनी दी कि मास्को यूक्रेन के सबसे संवेदनशील आर्थिक क्षेत्रों पर जवाबी कार्रवाई करेगा।

यह हमले युद्ध के पांचवें साल में हो रहे हैं। दोनों तरफ आम नागरिकों की जान जा रही है। क्रेस्नोदार जैसी जगह जो पहले अपेक्षाकृत शांत मानी जाती थी, वहां भी अब ड्रोन का खतरा साफ दिख रहा है। स्थानीय प्रशासन ने बचाव और राहत कार्य तेज कर दिए हैं। घायलों का इलाज चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *