आईटीएमएस:रेड, यलो और ग्रीन लाइट एक साथ चालू, असमंजस में वाहन चालक

आईटीएमएस:रेड, यलो और ग्रीन लाइट एक साथ चालू, असमंजस में वाहन चालक

इंटेलीजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (आईटीएमएस) की ट्रैफिक लाइट वाहन चालकों को गुमराह कर रही है। हुरावली चौराहे पर लगे ट्रैफिक सिग्नल की एक साथ रेड-यलो-ग्रीन तीनों लाइट चालू है। इस कारण वाहन चालक परेशान हैं। कारण, वाहन चालकों के रेड लाइन में वाहन गुजारने पर ई-चालान का डर है। ये स्थिति तब है जब आईटीएमएस से ओएंडएम का काम ग्वालियर स्मार्ट सिटी नई कंपनी को देने की तैयारी में है। स्मार्ट सिटी के शहर में 31 ट्रैफिक सिग्नल हैं। इनमें 3 सिग्नल बंद हैं। स्मार्ट सिटी ने आईटीएमएस का यह टेंडर निधि इंटरप्राइजेज कंपनी को दिया है। हुरावली चौराहा: यहां लगे ट्रैफिक सिग्नल की रविवार को तीनों लाइटें एक साथ जल रही थीं। राजमाता चौराहा, न्यू हाईकोर्ट मार्ग पर भी लगे सिग्नल में गड़बड़ी हो रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *