बहराणा साहब व मटकी शोभायात्रा आज, 21 जोड़े यज्ञ में देंगे आहुतियां

बहराणा साहब व मटकी शोभायात्रा आज, 21 जोड़े यज्ञ में देंगे आहुतियां

भास्कर संवाददाता | खंडवा सिंधी कॉलोनी स्थित प्राचीन झूलेलाल मंदिर में चालिहा पर्व के तहत समाजजन 40 दिन के कठिन उपवास श्रद्धा और उत्साह के साथ कर रहे हैं। सोमवार को उपवासों की पूर्णाहुति पर मंदिर परिसर में सुबह 10 बजे 21 जोड़े एक साथ यज्ञ में आहुतियां देंगे। मंडल अध्यक्ष मोहन दीवान, सचिव हरीश आसवानी और प्रवक्ता निर्मल मंगवानी ने बताया कि वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच विद्वान पंडितों के मार्गदर्शन में यह आयोजन होगा। दोपहर 1 बजे से बहराणा साहब का चल समारोह बैंड-बाजों के साथ सिंधी कॉलोनी और टैगोर कॉलोनी के विभिन्न मार्गों से निकलेगा। शाम 6 बजे से इस चल समारोह में मातृशक्ति भी शामिल होगी और पारंपरिक वेशभूषा में युवाओं के साथ आकर्षक मटकी शोभायात्रा भी निकाली जाएगी। चल समारोह का समापन मंदिर प्रांगण में घट विसर्जन के साथ किया जाएगा। मनोहरलाल सबनानी और कोषाध्यक्ष रवि गिदवानी के अनुसार रात 7 बजे से मंदिर में पर्व की महाआरती होगी। इसके बाद रात 9 बजे समर्थ पैनल के युवाओं द्वारा रंग-बिरंगी रोशनी के साथ मटकी कलश शोभायात्रा निकाली जाएगी। पर्व की समाप्ति पर मंगलवार 25 अगस्त को मंदिर प्रांगण में दोपहर 1 बजे से विशाल आम भंडारे का आयोजन भी रखा गया है। आयोजकों ने समाजजनों से कार्यक्रमों में शामिल होकर आयोजन का लाभ लेने की अपील की है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *