स्कूल में छात्राओं के लिए डायरेक्ट कॉलिंग सुविधाशुरू, इमरजेंसी में सीधे घर होगी बात

स्कूल में छात्राओं के लिए डायरेक्ट कॉलिंग सुविधाशुरू, इमरजेंसी में सीधे घर होगी बात

भास्कर संवाददाता। खंडवा पीएम श्री शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सूरजकुंड में विद्यार्थियों की सुरक्षा और सुविधा को लेकर एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। अत्यधिक बारिश या अन्य इमरजेंसी व प्राकृतिक आपदा की स्थिति में ग्रामीण अंचल से आने वाली छात्राओं को पालकों से संपर्क करने में होने वाली परेशानी को देखते हुए संस्था में टेलीफोन कनेक्शन की व्यवस्था की गई है। इस कदम से अब छात्राएं किसी भी आपात स्थिति में तुरंत अपने माता-पिता से संपर्क कर सकेंगी, जिससे पालकों और छात्राओं दोनों को बड़ी राहत मिली है। हाल ही में हुई अत्यधिक बारिश के दौरान जब विद्यार्थी शाला में थे और बस, ऑटो, टेंपो सभी साधन बंद हो गए थे, तब ग्रामीण अंचल से आने वाली छात्राओं को पालकों से संपर्क करने में कठिनाई आ रही थी। इस समस्या को देखते हुए आईटी की वोकेशनल शिक्षिका प्रिया पांडे ने प्राचार्य को विद्यार्थियों हेतु एक टेलीफोन की व्यवस्था करने की सलाह दी। संस्था में विद्यार्थियों के लिए साफ-सुथरे टॉयलेट, तीन वाटर कूलर एक्वागार्ड सहित आधुनिक स्मार्ट क्लासरूम, व्यवस्थित क्लास रूम्स और अत्याधुनिक प्रयोगशालाएं स्थापित की गई हैं। इसके साथ ही अटल टिकरिंग लैब और गणित लैब का संचालन भी किया जा रहा है। प्री-प्राइमरी कक्षाएं- प्री-प्राइमरी के विद्यार्थियों के लिए आकर्षक कक्षाएं तैयार की गई हैं, जिनमें विद्यार्थियों हेतु ड्रेस, जूते, मोजे, टिफिन और वाटर बॉटल की व्यवस्था है। प्राथमिक स्तर के विद्यार्थियों के लिए आधुनिक एक्टिविटी रूम बनाया गया है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *