Jaunpur Road Accident में बाइक सवार दंपति की मौत, कार ने मारी जोरदार टक्कर

Jaunpur Road Accident में बाइक सवार दंपति की मौत, कार ने मारी जोरदार टक्कर

जौनपुर जिले में रविवार दोपहर तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार दंपति की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। बदलापुर थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) फूलचंद पांडेय ने बताया कि सुलतानपुर जिले के गोसाईगंज थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव निवासी रमेश गौतम (29) अपनी पत्नी रीता देवी (25) के साथ मोटरसाइकिल से शाहपुर गांव जा रहे थे।

उन्होंने बताया कि दोनों एक रिश्तेदार की मौत के बाद उनके घर जा रहे थे। पांडेय ने बताया कि कालिंजरा मोड़ के पास पहुंचने पर तेज गति से आ रही एक कार ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। घटना में रीता देवी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रमेश गौतम गंभीर रूप से घायल हो गए।

एसएचओ ने बताया कि सूचना पर पहुंची पुलिस ने गौतम को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *