मुंबई में गणेश प्रतिमा पर अंडा फेंकने का आरोप:दो पक्षों में झड़प, पुलिस बोली- भीड़ ज्यादा स्थिति संभालने में दिक्कत

मुंबई में गणेश प्रतिमा पर अंडा फेंकने का आरोप:दो पक्षों में झड़प, पुलिस बोली- भीड़ ज्यादा स्थिति संभालने में दिक्कत

मुंबई के मझगांव में गणेश प्रतिमा लाते समय दो पक्षों के बीच झड़प हो गई। गणपति मंडल के डिप्टी सेक्रेटरी विवेक राणे ने कहा, जब हम गणपति की आगमन यात्रा निकाल रहे थे। पंडाल से करीब 30 से 40 मीटर दूर एक इमारत से यात्रा पर अंडे फेंके गए। यह घटना आपत्तिजनक है। हम जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। घटना के बाद दोनों पक्षों में झड़प हो गई। दोनों गुटों के बीच तनाव बढ़ने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को कंट्रोल करने की कोशिश की जा रही है। मुंबई में 10 हजार से ज्यादा गणेश पंडाल महाराष्ट्र में इस साल गणेशोत्सव 14 सितंबर से शुरू होगा। मुंबई में करीब 10,600 सार्वजनिक गणेश मंडल हैं, लेकिन करीब 2,500 मंडलों ने 10 दिन के उत्सव के लिए अनुमति ली है। पूरे महाराष्ट्र में करीब 28 लाख गणेश प्रतिमाएं स्थापित होने का अनुमान है। मुंबई में पंडाल की अनुमति के लिए ऑनलाइन सिंगल-विंडो सिस्टम शुरू किया गया है। इसमें BMC के साथ स्थानीय पुलिस और ट्रैफिक पुलिस की NOC भी ऑनलाइन मिल सकेगी। आवेदन 13 सितंबर तक किए जा सकते हैं। इस साल मुंबई के बड़े मंडलों ने अलग-अलग थीम की तैयारी की है। अंधेरीचा राजा में अयोध्या के राम मंदिर की प्रतिकृति, जबकि कुछ पंडालों ने सुपरहीरो जैसी थीम चुनी है। ———————— ये खबर भी पढ़ें… मुंबई में 22 फीट ऊंची गणेश प्रतिमा गिरी, 2 मौतें: 5 घायलों में 2 बच्चियां मुंबई के भुलेश्वर में शनिवार रात करीब 10 बजे 22 फीट ऊंची गणेश प्रतिमा गिरने से 2 लोगों की मौत हो गई। 5 घायल हो गए, जिनमें 5 और 7 साल की दो बच्चियां शामिल हैं। पुलिस की शुरुआती जांच के मुताबिक, प्रतिमा लालबाग से भुलेश्वर लाई जा रही थी। पंडाल से करीब 50-60 मीटर पहले प्रतिमा के पीछे लगा वेल्डिंग सपोर्ट टूट गया। पूरी खबर पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *