चंडीगढ़ के सेक्टर-43 बस स्टैंड के पीछे जंगल से एक बैग में IED बरामद हुआ है। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया है। राहत की बात यह है कि बरामद विस्फोटक एक्टिव नहीं था। मामले की जांच सेक्टर-36 थाने की पुलिस कर रही है। हालांकि, पुलिस अधिकारी फिलहाल इस संबंध में कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। जिस जगह से यह सामान बरामद हुआ है, वह काफी महत्वपूर्ण इलाका है। यहां सेक्टर-43 बस स्टैंड के अलावा जिला अदालत और रिहायशी क्षेत्र भी है। 11 अगस्त को पाक से आए हथियार पकड़े थे इससे पहले चंडीगढ़ पुलिस ने 11 अगस्त को दीपक नंदल गैंग से जुड़े जींद के तीन युवकों को गिरफ्तार किया था। इन आरोपियों में अजय (19), रोहित (18) और देव (18) थे। पुलिस ने इनके कब्जे से जिगाना पिस्तौल समेत तीन विदेशी पिस्तौल, दो मैगजीन और 19 जिंदा कारतूस बरामद किए। पुलिस के मुताबिक यह हथियार पाकिस्तान के ड्रोन के जिरए तरनतारन आए थे। फिर वहां से यहां सप्लाई लेकर आए थे। ************ ये खबर भी पढ़ें: पंजाब CM की पत्नी बोलीं- मैं घबराती नहीं:₹5 करोड़ रिश्वत केस पर कहा- आरोप साबित करें; रिटायर्ड जज को मानहानि नोटिस भेज चुकीं पंजाब के CM भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर पर रेप केस दबाने के बदले 5 करोड़ रुपए की कथित रिश्वत मांगने के आरोप लगे। इस मामले में वह पहली बार कैमरे के सामने आईं और आरोपों को बेबुनियाद बताया है। पटियाला में डॉ. गुरप्रीत कौर ने कहा कि किसी पर आरोप लगाना और बेबुनियाद बातें करना आसान है। वह इन आरोपों का सामना करने के लिए तैयार हैं। वह न पहले घबराई थीं और न अब घबरा रही हैं। (पढ़ें पूरी खबर)
चंडीगढ़ में बस स्टैंड के पास मिला IED:बैग में रखा था, 3 लोग गिरफ्तार, पुलिस ने इलाका सील किया

