थानेश्वरस्थान मंदिर में ढाई लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंच सकते:गंगाजल लेने बेगूसराय झमटिया घाट हुए रवाना, फिर 50 किमी पैदल करेंगे यात्रा

थानेश्वरस्थान मंदिर में ढाई लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंच सकते:गंगाजल लेने बेगूसराय झमटिया घाट हुए रवाना, फिर 50 किमी पैदल करेंगे यात्रा

सावन की अंतिम सोमवारी पर समस्तीपुर के थानेश्वर स्थान मंदिर में ढाई लाख से अधिक श्रद्धलुओं के जिलाभिषेक की संभावना है। जलाभिषेक के लिए रविवार शाम से ही कांवरियों का आना शुरू हो गया। बड़ी संख्या में लोग विभिन्न ट्रेनों और सड़क मार्ग से गंगाजल लेने के लिए बेगूसराय जिले के बछवाड़ा स्थित झमटिया घाट के लिए रवाना हुए। थानेश्वर स्थान मंदिर में सावन की अंतिम सोमवारी पर झमटिया से गंगाजल लाकर जलाभिषेक करने की वर्षों पुरानी परंपरा है। समस्तीपुर और आसपास के क्षेत्रों से श्रद्धालु झमटिया घाट से गंगाजल लेकर पैदल करीब 50 किलोमीटर की यात्रा करते हुए समस्तीपुर पहुंचते हैं और थानेश्वर स्थान मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक करते हैं। मान्यता है कि यहां जलाभिषेक करने वाले श्रद्धालुओं की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। रेलवे स्टेशन से कुछ तस्वीरें… 100 से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती कांवरियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन ने भी तैयारी की है। मंदिर में श्रद्धालुओं के प्रवेश और निकास के लिए अलग-अलग व्यवस्था की गई है। सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र में 100 से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। पटेल मैदान से बसों का परिचालन मंदिर के आसपास भीड़ का दबाव कम करने के लिए रविवार दोपहर से सोमवार शाम तक समस्तीपुर शहर से विभिन्न रूटों पर खुलने वाली सभी बसों का परिचालन पटेल मैदान से किया जा रहा है। इससे शहर के मुख्य हिस्से और मंदिर के आसपास यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में मदद मिलेगी। जलाभिषेक के लिए गंगाजल लाने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु विभिन्न ट्रेनों से झमटिया के लिए रवाना हुए। रेलवे के रिकॉर्ड के अनुसार करीब एक लाख से अधिक लोग विभिन्न ट्रेनों से झमटिया के लिए रवाना हुए हैं। रेलवे स्टेशन पर हो रही माइकिंग समस्तीपुर स्टेशन पर बढ़ती भीड़ को देखते हुए आरपीएफ और जीआरपी की ओर से जगह-जगह माइकिंग कर यात्रियों को ट्रेनों में सुरक्षित तरीके से चढ़ने और उतरने के लिए जागरूक किया गया। आरपीएफ इंस्पेक्टर अविनाश करोशिया के नेतृत्व में जागरूकता अभियान चलाया गया। सावन की अंतिम सोमवारी पर समस्तीपुर के थानेश्वर स्थान मंदिर में ढाई लाख से अधिक श्रद्धलुओं के जिलाभिषेक की संभावना है। जलाभिषेक के लिए रविवार शाम से ही कांवरियों का आना शुरू हो गया। बड़ी संख्या में लोग विभिन्न ट्रेनों और सड़क मार्ग से गंगाजल लेने के लिए बेगूसराय जिले के बछवाड़ा स्थित झमटिया घाट के लिए रवाना हुए। थानेश्वर स्थान मंदिर में सावन की अंतिम सोमवारी पर झमटिया से गंगाजल लाकर जलाभिषेक करने की वर्षों पुरानी परंपरा है। समस्तीपुर और आसपास के क्षेत्रों से श्रद्धालु झमटिया घाट से गंगाजल लेकर पैदल करीब 50 किलोमीटर की यात्रा करते हुए समस्तीपुर पहुंचते हैं और थानेश्वर स्थान मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक करते हैं। मान्यता है कि यहां जलाभिषेक करने वाले श्रद्धालुओं की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। रेलवे स्टेशन से कुछ तस्वीरें… 100 से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती कांवरियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन ने भी तैयारी की है। मंदिर में श्रद्धालुओं के प्रवेश और निकास के लिए अलग-अलग व्यवस्था की गई है। सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र में 100 से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। पटेल मैदान से बसों का परिचालन मंदिर के आसपास भीड़ का दबाव कम करने के लिए रविवार दोपहर से सोमवार शाम तक समस्तीपुर शहर से विभिन्न रूटों पर खुलने वाली सभी बसों का परिचालन पटेल मैदान से किया जा रहा है। इससे शहर के मुख्य हिस्से और मंदिर के आसपास यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में मदद मिलेगी। जलाभिषेक के लिए गंगाजल लाने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु विभिन्न ट्रेनों से झमटिया के लिए रवाना हुए। रेलवे के रिकॉर्ड के अनुसार करीब एक लाख से अधिक लोग विभिन्न ट्रेनों से झमटिया के लिए रवाना हुए हैं। रेलवे स्टेशन पर हो रही माइकिंग समस्तीपुर स्टेशन पर बढ़ती भीड़ को देखते हुए आरपीएफ और जीआरपी की ओर से जगह-जगह माइकिंग कर यात्रियों को ट्रेनों में सुरक्षित तरीके से चढ़ने और उतरने के लिए जागरूक किया गया। आरपीएफ इंस्पेक्टर अविनाश करोशिया के नेतृत्व में जागरूकता अभियान चलाया गया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *